रोजाना रात में करेंगे ये काम, हाई बीपी सहित कई समस्याएं होंगी दूर

0
360
Health Benefits
Health Benefits

Health Benefits : भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, स्ट्रेस और मोटापा की समस्या आम बन गई है। इन समस्या से शरीर को और भी कई बीमारियां होने लगती हैं। पौष्टिक आहार और व्यायाम से आधी बीमारियां दूर हो जाती है। लेकिन दिनभर की थकान और स्ट्रेस की वजह से कुछ लोगों के लिए एक्सरसाइज (exercise) करना मुश्किल होता है।

आज हम आपको एक ऐसे तरीकें के बारें में बता रहें है, जो बेड पर लेटकर भी किया जा सकता हैं।

अपनाएं ये तरीका

r28 3

रात में सोने से पहले अगर आप रोजाना दीवार से पैर लगाकर लेटे रहेंगे तो आपके शरीर की आधे से ज्यादा बीमारियां दूर हो जाएगी। ये एक खास तरह की एक्सरसाइज है, जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ये है इस एक्सरसाइज के अनेक फायदे-

  • रोजाना रात में लगभग 20 मिनट तक दीवार से पैर (legs) लगाकर लेटे रहने से पाचन तंत्र (Digestive System) दुरुस्त होता है। खराब लाइफस्टाइल के कारण कई बार डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ जाता है। ऐसे में इस उपाय से ये दुरुस्त रहता हैं।
  • ज्यादा चलने और काम के प्रेशर (work load) की वजह से पैरों और तलवों में दर्द होने लगता है। कई बार दर्द इतना बढ़ जाता है कि रात में नींद भी नहीं आती तो ऐसी परिस्थिति में इस एक्सरसाइज से दर्द में आराम मिलता हैं।
  • रोजाना थोड़ी देर दीवार से पैर लगाकर लेटे रहने से, नींद भी अच्छी आती हैं। साथ ही शरीर की थकान भी कम होती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को कंट्रोल करने के लिए भी इस एक्सरसाइज को किया जा सकता हैं। रोजाना इसे करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।