Maharashtra Budget: किसानों से लेकर महिलाओं तक… बजट में हुए कई बड़े ऐलान

0
308
maharashtra budget 2023

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट पेश किया गया है। राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पेश किया है। इस बजट में किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। यहां गौर करने वाली बात ये है कि 8 महीनों पूर्व महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार गिरने के बाद बनी एकनाथ शिंदे और बीजेपी सरकार का ये पहला बजट है।

बजट के बड़े ऐलान

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमारा ये बजट पंचामृत पर आधारित है। ये बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं, रोजगार और  बजट में क्या क्या बड़े ऐलान हुए, आइए जानते हैं…

  • केंद्र सरकार की तरह राज्य सरकार ने भी छह हजार रुपये देने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत हर साल सरकार 6900 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
  • किसानों को केवल एक रुपये में फसल बीमा दिया जाएगा। धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 हजार की मदद की जाएगी। दुर्घटना से प्रभावित किसानों को 2 लाख रुपए की मदद की जाएगी.
  • मुख्यमंत्री आवास योजना का भी हुआ ऐलान। 10 लाख परिवारों को आवास दिए जाएंगे।
  • महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना का दायरा डेढ़ लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। अब पांच लाख रुपए तक के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।
  • राज्य में 700 बालासाहेब ठाकरे कारखाने खोले जाएंगे।
  • फडणवीस ने 29 हजार युवाओं को रोजगार देने का ऐलान किया। जल्दी ही राज्य में 20 हजार आंगनवाड़ी सेविकाओं को भर्ती की जाएगी।
  • सड़क और पुलों के निर्माण के लिए 14 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  • राज्य परिवहन की बसों में महिलाओं का हाफ टिकट लगेगा।
  • शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए 50 हॉस्टल खोले जाएंगे।
  • सरकार की ओर से ये भी घोषणा की गई है कि पीले और केसरिया रंग के राशन कार्डधारकों के घर अगर बेटी के पैदा होने पर उसके नाम पर पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। चौथी कक्षा में जाने पर बेटी के चार हजार रुपए, छठी में पहुंचने पर छह हजार रुपए और 11वीं कक्षा में पहुंचने पर आठ हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं बच्ची जब 18 साल की हो जाएगी, तो 75 हजार रुपए मिलेंगे।
  • फडणवीस ने टीचरों की सैलरी में 10 हजार रुपए तक भारी बढ़ोत्तरी का ऐलान किया। आंगनवाड़ी सेविकाओं के वेतन में भी काफी बढ़ोत्तरी की गई है।
  • महाराष्ट्र में 14 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान।