Manoj Bajpayee: इन फिल्मों में अपने एक्शन का जादू दिखा चुके है मनोज बाजपेयी, एक्टर की फिल्मों ने लूटा फैंस का दिल

0
387
Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार माने जाते है। वह काफी लंबे समय से एक्टिंग से जुड़े हुए है और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, उनकी इस अदाकारी ने फैंस के दिलों में एक बहुत ही खास जगह बना ली है। उनकी 100वीं फिल्म ‘भैयाजी’ भी जल्द ही सिनेमाघरों मे दस्तक देने वाली है।

हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया है। वहीं अब फिल्म को रिलीज होने में बहुत कम समय बचा है, जिसके चलते एक्टर इन दिनों फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।  यह फिल्म मनोज बाजपेयी के लिए बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म में वे खतरनाक एक्शन करते नजर आने वाले हैं। आइए आज आपको मनोज बाजपेयी की कुछ उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें उन्होंने धांसू एक्शन किया है।

fdgfrfrfew

इन फिलमों में एक्शन करते नजर आए मनोज

आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी की एक्शन फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम  ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का आता हैं।मनोज बाजपेयी  ने इस फिल्म में सरदार खान का किरदार निभाया था। लोग आज बी उनके इस किरदार के दीवाने हैं। उनके बोले गए डायलॉग और एक्शन सब कुछ आज भी उनके चाहने वालों को याद है। इस फिल्म ने मनोज बाजपेयी को एक अलग पहचान दिलाई थी।

मनोज चाहे एक्शन रोल करें या भावनात्मक हर किरदार में वे जान डाल देते हैं, लेकिन आज हम मनोज बाजपेयी के एक्शन फिल्मों की बात कर रहे हैं। मनोज ने ‘सत्या’ से लेकर ‘शूल’ जैसी फिल्मों में धांसू एक्शन किया था। ‘शूल’ में मनोज बाजपेयी ‘इंस्पेक्टर समर प्रताप सिंह’ के रोल में नजर आए थे। यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की कहानी थी, जो सिस्टम के बुरे लोगों के खिलाफ आवाज उठता है। इस किरदार में मनोज बाजपेयी एक्शन करते नजर आए थे। मनोज ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इस किरदार को करने के बाद काफी समय तक वे परेशान रहे थे।

gfbbgfhtgtdgr

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशनमें बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक्शन अवतार में देखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर जबर्दस्त एक्शन से भरपूर है।
ये फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। वहीं मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो भैयाजी के अलावा वे जल्द ही द फैमिली मैन 3 में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फैंस को इस वेब सीरीज का लंबे समय से इंतजार है।