Manisha Koirala: पर्सनल लाइफ को लेकर मनीषा कोइराला ने की बात, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

0
734
Manisha Koirala

Manisha Koirala: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा मनीषा कोइराला इन दिनों अपनी हलिया रिलीज वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में मनीषा कोइराला के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा और अदिति राव भी लीड रोल में नजर आई।

मनीषा ने इस सीरीज में मल्लिकाजान’ का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस की एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज हुई थी। वहीं हाल ही में एक बातचीत के दौरान मनीषा ने ओवेरियन कैंसर और हीरामंडी को लेकर बातचीत की।

tfhhfyjy

कैंसर को लेकर मनीषा ने की बात

आपको बता दें कि हाल ही में मनीषा ने उस समय के बारे में बताया जब उन्हें कैंसर का पता चला था और उसके बाद उनका जीवन कैसे बदल गया। मनीषा ने कहा, ”मेरे जीवन में कहीं न कहीं कुछ अधूरी चीजें रही हैं। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप अपनी वास्तविकता को स्वीकार करने लगते हैं।

ऐसे बहुत सारे सपने हैं, जिनके बारे में आपको लगता है कि वह कभी पूरे नहीं हो पाएंगे, और आप इसी बात के साथ संतुष्ट हो जाते हो। मातृत्व उनमें से एक है। ओवेरियन कैंसर का होना और कभी मां न बन पाना काफी कठिन था, लेकिन मैंने इसके साथ शांति बना ली। और मैंने कहा जो हो गया सो हो गया और मुझे वो सबकुछ करना चाहिए जिसमें मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कर सकती हूं।”

मनीषा ने कहा, “वेब सीजी ‘हीरामंडी’ मेरे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई। 53 साल की अभिनेत्री के रूप में, जिसने एक हाई-प्रोफाइल वेब सीरीज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं ओटीटी प्लेटफॉर्म और बदलते दर्शकों के प्रोफाइल के कारण महत्वहीन भूमिकाएं निभाने में नहीं फंसी हूं। मैं इस विकसित युग का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली समझती हूं।”

ghhthttgdg

‘हीरामंडी 2’ में नजर आएंगी मनीषा

गौरतलब है कि आगे मनीषा ने कहा, ”आज जब मुझे इतनी प्रशंसा मिल रही है, तो मैं उन सभी संदेहों और चिंताओं को याद किए बिना नहीं रह सकती, जो मुझे शूटिंग शुरू करने से पहले सता रही थीं। अभी भी मैं खतरनाक सी (यहां शायद मनीषा कैंसर की बात कर रही हैं) से उबर रही हूं, क्या मेरा शरीर इतना मजबूत होगा कि मैं शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल, भारी-भरकम कॉस्ट्यूम और गहनों को झेल सकूं और इतनी बारीकियों और सहजता से काम करने वाली भूमिका निभा सकूं”। अब मनीषा जल्द ही ‘हीरामंडी 2’ में नजर आएंगी।