The Kapil Sharma Show: मंदाकिनी ने खोले अपने करियर से जुड़े राज, एक्ट्रेस को पिता ने मार दी थी गोली!

0
561
Mandakini

The Kapil Sharma Show: टीवी का मोस्ट कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। कपिल के शो पर आए दिन सितारों का मेला लगा रहता हैं। वहीं हाल ही में मंदाकिनी वर्षा उसगांवकर और संगीता बिजलानी के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंची जहां उन्होंने अपने करियर और अपनी लाइफ की कई ऐसे किस्सों के बारे में खुलासा किया जो किसी को नहीं पता थे। इसी दौरान मंदाकिनी ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Mandakini reveals that she used to get ' ₹1.5 lakh for one film' in the 1980s | Bollywood - Hindustan Times

मंदाकिनी ने सच से उठाया पर्दा

कपिल के शो पर मंदाकिनी ने इस अफवाह का खुलासा किया कि उनके पिता ने उन्हें गोली मारी थी। एक्ट्रेस ने कहा,  ‘ये खबर फैली कि मेरे पिता ने मुझे गोली मार दी। जब मैं सेट पर पहुंची तो हर कोई मेरे पास आकर पूछने लगा कि क्या मैं ठीक हूं। मुझे नहीं पता था कि वो सभी मेरे लिए इतने चिंतित क्यों थे और बाद में मुझे इस अफवाह के बारे में पता चला।’

Viral alert! Ram Teri Ganga Maili actress Mandakini looks unrecognisable in these present-day photos! | Buzz News | Zee News

पहली ही फिल्म हो गई थी फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट

आपको बता दें कि मंदाकिनी की पहली फिल्म राम तेरी गंगा मैली को फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने काफी बोल्ड सीन्स किए थे। उनके एक्टिंग के करियर को इस फिल्म से ही उड़ान मिली थी। कपिल शर्मा ने शो में ये भी खुलासा किया कि इस फिल्म में जिस झरने के नीचे मंदाकिनी नहाती हुई नजर आ रही थीं उस झरने का नाम एक्ट्रेस के नाम पर रख दिया गया था। इसके अलावा मंदाकिनी ने कपिल शर्मा शो में अपनी लाइफ और करियर से जुड़े कई किस्से शेयर किए।

आपको बता दें कि हाल ही में द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक यानी सपना की एक बार फिर एंट्री हुई है। उनकी एंट्री से एक बार फिर शो की पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए हैं। हालांकि बीते दिनों शो को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि जल्द ही शो का ये सीजन भी ऑफ एयर होने वाला है। ये खबर कितनी सच है, कितनी नहीं ये तो नहीं पता, लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि कपिल अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं और इसलिए शो पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगने वाला है।