दिल्ली : चलती मेट्रो के आगे कूद गया शख्स, बुरी तरह से हुआ घायल

0
345
delhi metro station suicide case

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक और सुसाइड का मामला सामने आया। घटना बुधवार सुबह 11 बजे दिल्ली के गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर घटी। दरअसल, गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने कथित तौर पर मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर सीआईएसएफ के जवानों ने शख्स को उठाया। शख्स बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

delhi metro station suicide case

11 बजे चलती ट्रेन के आगे कूदा युवक

ये मामला दिल्ली के गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन का है। यहां आज सुबह एक शख्स ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। घटना बुधवार की सुबह 11 बजे की है। एक यात्री ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की, स्टेशन पर सभी यात्री मेट्रो का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आई एक शख्स चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूद गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के कारण गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के गेट को काफी समय के लिए बंद किया गया। इससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुरी तरह से जख्मी हुआ शख्स

मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स के ट्रेन के आगे कूद जाने से स्टेशन पर बवाल खड़ा हो गया। जिससे फौरन सीआईएसएफ के जवानों ने शख्स को उठाया। उसकी सांसे चल रही थी। वह बुरी तरह से घायल हो गया था। जवानों ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सुसाइड के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।