Mallika Sherawat: जैकी चैन को लेकर मल्लिका शेरावत ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड में वापसी पर भी बोलीं एक्ट्रेस

0
379
Mallika Sherawat

Mallika Sherawat: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर लगातार लाइमलाइट में छाई हुई हैं।

इस फिल्म में मल्लिका के साथ तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव लिड रोल में नजर आ रहें हैं। इस फिल्म से मिल्लिका ने फिल्मी दुनिया में वापसी की हैं।

वहीं एक्ट्रेस ने अपनी पिछली बॉलीवुड यात्रा और को को-एक्टर्स को याद किया है। मल्लिका ने इमरान हाशमी के साथ काम करने को लेकर अपने अभिनय के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे जैकी चैन ने भी उनके करियर में विशेष योगदान दिया है।

Mallika Sherawat

जैकी चैन को लेकर की बात

मल्लिका ने कहा कि जैकी चैन ने भी उनके करियर को बढ़ाने में योगदान दिया। मल्लिका ने करियर में अपने सामने आई बाधाओं को लेकर भी चर्चा की और बताया कि साल 2004 में उनके निर्णयों को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था। इमरान हाशमी के साथ मर्डर फिल्म को लेकर मल्लिका ने कहा, ‘सभी लड़कियां सेट पर एक दम सुरक्षित हैैं।

मुझे मर्डर फिल्म में अपने बोल्ड सीन के दौरान भी ऐसा ही सुरक्षित महसूस हुआ। ऐसा बेशक हुआ कि ऐसे सीन के दौरान हम दोनों ही थोड़े असहज होते थे क्योंकि पूरी यूनिट इस दौरान मौजूद होती थी’।

मल्लिका शेरावत ने कहा कि मर्डर फिल्म में बोल्ड सीन के दौरान वो थोड़ी असहज महसूस कर रही थीं, लेकिन महेश भट्ट और इमरान हाशमी दोनों ही अभिनेत्रियों को सेट सेफ फील करवाते थे। एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका ने कहा उन्हें सेट पर सेफ फील होता था। इंटीमेट और बोल्ड सीन के दौरान महेश भट्ट उन्हें सहज करने की कोशिश करते थे और सुरक्षित महसूस करवाते थे।

ये भी पढ़ें: Radhikka Madan: राधिका मदान ने नेपोटिज्म को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मेरी एक गलती होगी तो….’

Mallika Sherawat

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह राज शांडिल्य द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है और टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में राजकुमार और तृप्ति के अलावा मल्लिका शेरावत का भी अहम किरदार है, जिसे लेकर उनके प्रशंसक उत्साहित हैं।