Malaika-Arjun Spotted Video: मलाइका ने अपनाया उर्फी का ड्रेसिंग सेंस, अतरंगी कपड़ों के कारण हुईं ट्रोल

0
310
Malaika-Arjun Spotted Video

Malaika-Arjun Spotted Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कई सालों से अर्जुन कपूर संग अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बीती रात एक्ट्रेस को करीना कपूर और सैफ अली खान के घर स्पॉट किया गया था। दरअसल, बीते दिन करीना कपूर के घर एक ग्लैम पार्टी अरेंज की गई थी साथ ही वहां मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया गया था। जहां मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग नजर आई थी। वही अब इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इन फोटोज में मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियोज में दोनों एक साथ दिखे। वहीं अर्जुन मलाइका के लिए कार के दरवाजा भी खोलते नजर आए।

Capture

मलाइका के आउटफिट ने मचाया बवाल

करीना कपूर की पार्टी में यू तो सभी अपने- अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट करते नजर आए, लेकिन इस पार्टी मे मलाइका अरोड़ा के आउटफिट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी, एक्ट्रेस ने बोल्ड बॉडी सूट पहनकर गूची के ट्राउजर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। मलाइका वैसे तो इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को उनका यह लुक कुछ खास पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स को निशाने पर आ गई और यूजर्स ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी। मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा – ‘आधी उर्फी लग रही है ये’। वहीं दूसरे ने लिखा- ‘टॉप क्या उर्फी का पहन आई।‘

 

साल 2017 में मलाइका- अरबाज ने लिया था तलाक

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने अपनी शादी के 18 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले कर अपनी- अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए है, लेकिन दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। कई बार मलाइका को अरबाज और अरहान खान संग स्पॉट भी किया जाता है। वहीं दोनों के पर्सनल लाइफ की बात करें तो जहां मलाइका अर्जुन कपूर संग अपनी लव लाइफ में खुश है। वहीं अरबाज भी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी संग अपने रिलेशन को आगे बढ़ा रहे है।