महिंद्रा ने पेश की दो दमदार XUV, आकर्षक लुक के साथ मिलेंगी कई खूबियां

0
381
Mahindra upcoming XUV 2023

काफी फ्यूचरिस्टिक और आकर्षक लुक के साथ महिंद्रा ने भारत में दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया है। इसमें महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 और बीई.05 शामिल है। देश की सबसे बड़ी एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से भी अब जल्द कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि महिंद्रा XUV.e9 और BE.05 दोनों फिलहाल कॉन्सेप्ट वर्जन में हैं यानी की भविष्य में उनकी कारें कैसी नजर आने वाली हैं फिलहाल ये दिखाया गया है।

INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे दोनों कारें

Mahindra XUV.e रेंज का प्रोडक्शन वर्जन दिसंबर 2024 के बाद सबसे पहले आएगा। हालांकि इन दो इलेक्ट्रिक SUV के अलावा कंपनी ने तीन और इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश किया है। कंपनी की जल्द आने वाली 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों में से दो मॉडल XUV.e रेंज के होंगे, जबकि तीन कारें XUV BE रेंज की रहने वाली हैं। ये सभी मॉडल पूरी तरह से नए INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे।

Mahindra & Mahindra posts 56% rise in domestic passenger vehicle sales

Mahindra XUV.e9 के फीचर्स

एक्सयूवी.ई9 इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन कूपे की तरह रखा गया है और यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी है। XUV.e9 की लंबाई 4,790mm, चौड़ाई 1,905mm और ऊंचाई 1,690mm है। ये हैचबैक एक 5-सीटर मॉडल होगा। इसमें एलईडी लाइटिंग, बम्पर-माउंटेड हेडलैम्प और क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल दी गई है. इसके चारों ओर ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग भी है।

Mahindra XUV BE.05 के फीचर्स

महिंद्रा की जो XUV BE.05 कार है वो एक प्रीमियम मिड-साइज़ SUV के तौर पर लाया जाएगा। इसमें ऑल टैरेन टायर्स दिए गए हैं जिससे यह एसयूवी किसी भी तरह की सड़क पर चलने में सक्षम है। इसमें इंफोटेनमेंट और ड्राइव स्टैटिस्टिक्स दोनों के लिए एक बड़ी कनेक्टेड डिस्प्ले स्क्रीन यूनिट, स्टीयरिंग व्हील पर डिजिटल स्पीड डिस्प्ले, एक आलीशान फैब्रिक-लेड डैशबोर्ड और एक कर्व्ड सेंटर कंसोल है।

https://twitter.com/Mahindra_Auto/status/1624096171735257089?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1624096171735257089%7Ctwgr%5E6e9d74f2c89588e35ca17d597c397f1cafcdf88f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fauto-news%2Fmahindra-showcased-xuv-e9-and-be-05-electric-suvs-in-india%2F1566915