Mahesh Bhatt: दामाद रणबीर कपूर की फिल्म की आलोचनाओं पर बोलें महेश भट्ट, बोलें- ‘यह एक खूनी खेल है….’

0
594
Mahesh Bhatt

Mahesh Bhatt: फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशक महेश भट्ट आज के समय में किसी पहचान के मोहातज नहीं हैं। महेश भट्ट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीं निर्देश की बेटी आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी की हैं।

वहीं पिछले साल 2023 दिसंबर में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और वो उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी भारी सफलता के बावजूद दर्शकों के एक निश्चित वर्ग से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

यह आरोप लगाया गया था कि 2023 की फिल्म विषाक्त मर्दानगी और स्त्री द्वेष को बढ़ावा देती है। वहीं फिल्म रिलीज के आठ महीने बाद, अब महेश भट्ट ने अपने दामाद की फिल्म ‘एनिमल’ को गंभीर प्रतिक्रिया मिलने पर अपनी राय दी है।

Mahesh Bhatt

महेश भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की आलोचना के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ‘यह भी मनोरंजन का हिस्सा है… यह एक खूनी खेल है। आप मैदान में उतरेंगे तो कहीं लोग आपके गिरने का जश्न मनाएंगे तो कहीं लोग आपकी जीत का जश्न मनाएंगे। यह इसका एक हिस्सा है।’

निर्देशक का मानना है कि दुनिया में बहुत कम कलाकार हैं और ज्यादातर लोग दर्शक हैं। भट्ट का मानना है कि दुनिया रचनाकारों की है, न कि उनकी जो अच्छे कलाकारों पर ईंट-पत्थर फेंकते हैं। उन्होंने कहा, ‘कलाकार बनने के लिए एक अलग तरह के दुस्साहस की जरूरत होती है। ये व्यावसायिक खतरे हैं। आपके पास ये दोनों नहीं हो सकते। आप धूप में खड़े होते हैं, आप धूप में जल जाते हैं।’

ये भी पढ़ें: Katrina Kaif: आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण संग अपने रिश्ते को लेकर कैटरीना कैफ ने की बात, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Mahesh Bhatt

इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर

एक महीने पहले रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की भारी आलोचना पर प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया ने तबाही मचा दी। कपूर का मानना था कि सोशल मीडिया यूजर्स को बात करने के लिए कुछ चाहिए और वे ‘एनिमल’ को महिला द्वेषपूर्ण फिल्म कहने के लिए आगे बढ़े।

रणबीर के अलावा, संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वहीं रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें वह भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में यश और साईं पल्लवी के भी होने की जानकारी है।