महाराष्ट्र सरकार ने अब अमिताभ बच्चन को दी X ग्रेड की सिक्योरिटी, इससे पहले सलमान की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

0
318

Amitabh Bachchan Security : पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि किस स्टार को कितनी और कब तक सिक्योरिटी दी जाती है, इसका फैसला स्टेट की इंटेलिजेंस, रिपोर्ट के आधार पर तय करती है। बीते दिनों, सलमान खान की सिक्योरिटी भी इसलिए बढ़ाई गई थी क्योंकि मुंबई पुलिस को लम्बे वक्त से सलमान को जान से मारने की धमकी की जानकारी मिल रही थी। उनको Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है, जिसमें कमांडो के साथ-साथ 2 पीएसओ होते हैं। अब से सलमान के साथ 11 जवान उनकी सुरक्षा के लिए हर समय साथ रहेंगे।

अमिताभ को दी X ग्रेड की सिक्योरिटी

बता दें कि अमिताभ बच्चन को X ग्रेड की सुरक्षा दी गई है। इससे पहले अमिताभ की सुरक्षा मुंबई पुलिस कर रही थी। अब से उनके साथ दो सुरक्षा गार्ड हर समय तैनात रहेंगे, जिसमें से एक पीएसओ होगा। अक्षय कुमार और अनुपम खेर को भी एक्स ग्रेड की सुरक्षा दी गई है।

क्यों बढ़ाई गई सलमान की सुरक्षा

कुछ महीने पहले सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस का नाम सामने आया था। जिसके बाद से ही सलमान ने अपनी सिक्योरिटी बढ़ा ली थी और अपनी गाड़ी को भी अपग्रेड करवाया था। हालांकि इससे पहले सलमान को भी मुंबई पुलिस की ओर से सुरक्षा मिल रही थी।