Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मMaha Navami 2023 : आज है महानवमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा...

Maha Navami 2023 : आज है महानवमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Maha Navami 2023 : आज महानवमी है यानी आज शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि हैं। आज महानवमी पर मां शक्ति के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। हिंदू धर्म में आश्विन मास के शुक्लपक्ष की नवरात्रि की नवमी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। देवी पूजा के साधक इसे महानवमी के नाम से भी बुलाते हैं। नवरात्रि के नौवां दिन देवी दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा के लिए समर्पित होता है। साथ ही साथ इसी दिन देवी स्वरूप कन्या पूजन का भी विधान है

Maha Navami 2023 : शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Maha Navami 2023 पूजा-विधि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि का आखिरी दिन महानवमी होती है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा करने के लिए सबसे पहले प्रात काल उठना चाहिए। साथ में व्रत और पूजा का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही मां सिद्धिदात्री की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। उसके बाद भगवान श्री गणेश और नवग्रह की भी पूजा करें। बाद में मां सिद्धिदात्री को धूप, दीप, फल, फूल नैवेद्य और भोग अर्पित करना चाहिए। अंत में मां दुर्गा और सिद्धिदात्री से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए।

महानवमी 2023 शुभ मुहूर्त

  • अश्विन शुक्ल नवमी तिथि शुरू – 22 अक्टूबर 2023, रात 07.58
  • अश्विन शुक्ल नवमी तिथि समाप्त – 23 अक्टूबर 2023,  शाम 05.4
  • सुबह का मुहूर्त – सुबह 06.27 – सुबह 07.51
  • दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 1.30 – दोपहर 02.55
  • शाम का मुहूर्त – शाम 04.19 – रात 07.19

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ये काम करें

महानवमी पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से हर कार्य सिद्ध हो जाते हैं। अगर आप नौकरी या व्यापार को लेकर परेशानी झेल रहे हैं तो नवरात्रि की नवमी तिथि पर देवी को एक कमल का पुष्प श्रद्धा के साथ अर्पित करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे सारी बाधाओं का अंत होता है और धन, नौकरी, व्यापार में सफलता मिलता है। मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए न सिर्फ देवता बल्कि राक्षस, गंधर्व, ऋषि मुनि भी कठोर तपस्या करते हैं।

ये भी पढ़ें : Yodha: ‘योद्धा’ की रिलीज डेट में हुआ एक बार फिर बदलाव! क्या मेकर्स को है किंग खान की ‘जवान’ का डर?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular