Maa Kushmanda Mantra : आज इन मंत्रों का जरूर करें जप, जीवन की हर परेशानी होगी खत्म

0
410
Maa Kushmanda Mantra

Chaitra Navratri 2023 : सनातान धर्म में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। खासतौर पर चैत्र नवरात्रि का। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हो गई है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिविधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी और तीसरे दिन माता चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta Puja Vidhi) की उपासना की जाती है। जबकि आज यानि 25 मार्च को मां कूष्मांडा (Maa Kushmanda Puja) की आराधना की जाएगी।

माना जाता है कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से व्यक्ति को हर तरह के दुखों से छुटकारा मिलता हैं। साथ ही धन संपदा में वृद्धि होती है। मां की पूजा करने के साथ-साथ आज इन मंत्रों का भी जप करें। इससे आपके सभी दुख-दर्द कम हो जाएंगे। तो जानिए मां कूष्मांडा (Maa Kushmanda Mantra) के प्रभावशाली मंत्र-

यह भी पढ़ें- Energy Boosting Fruits : नवरात्रि के व्रत में इन फलों का करें सेवन, नहीं होगी कमजोरी की समस्या, सेहत भी रहेगी अच्छी

मां कूष्मांडा के चमत्कारी मंत्र (Maa Kushmanda Mantra)

Navratri 2019: Worship Maa Kushmanda on the fourth day of Shardiya Navratri, Puja Vidhi and Mantra | Navratri 2019: नवरात्र के चौथे दिन कीजिए मां कुष्मांडा की पूजा, घर में आएगी सुख-समृद्धि |

मां कूष्मांडा का बीज मंत्र 

कुष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:

मां कूष्मांडा का पूजा मंत्र

ॐ कूष्माण्डायै नम:

मां कूष्मांडा का ध्यान मंत्र

वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।

सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

मां कूष्मांडा का स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां कूष्मांडा की प्रार्थना

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें पूजा, माता का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।