Delhi Capitals का सामान एयरपोर्ट पर हुआ चोरी, रो-रो कर खिलाड़ियों का हुआ बुरा हाल

0
363
Delhi Capitals

दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का सामान चोरी हो गया है। रविवार को आईपीएल 2023 के दौरान टीम एयरपोर्ट पहुंची थी जहां से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के किट बैग से पैड, जूते, थाई-पैड और दस्ताने समेत कुल 16 बल्ले गायब हो गए। डेविड वार्नर से लेकर मिचेल मार्श व अन्‍य क्रिकेटर्स इसका शिकार बने हैं। इस मामले में दिल्‍ली पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स का हुआ खस्ता हाल

टीम इस समय काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन खेले गए 5 मुकाबलों में से एक भी जीत नहीं दर्ज की है। वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं। ऐसे में उनके खिलाड़ियों का सामान चोरी हो जाना, निराशा को और बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक वार्नर, मार्श, यश ढुल व अन्य खिलाड़ी जब दिल्‍ली स्थित अपने होटल पहुंचते तब उन्‍होंने अपने किट बैग की जांच की।

David Warner
David Warner

नया सामान मंगवाने की तैयारी

जल्‍द होने वाले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के आगामी मैचों को देखते हुए अब क्रिकेटर्स के लिए नया सामान मंगवाया जा रहा है। दिल्‍ली को अपना अगला मैच गुरुवार दोपहर को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। डेविड वॉर्नर के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कोशिश पहली जीत हासिल करने की होगी।