लखनऊ : नौकरी के बहाने बुलाकर ड्राइवर ने बनाया युवती को हवस का शिकार, गिरफ्तार

0
361
CRIME
CRIME

उत्तर प्रदेश राज्य जो भाजपा के हाथ में समाया हुआ है। वहा अपराध के आंकडे़ आसमान को छुते नज़र आ रहे है। हैवानियत और दरिंदगी यहां गली-गली में देखने को मिल रही है। सवाल ये है कि क्या उत्तर प्रदेश जैसा विकसित राज्य महिलाओं के लिए सुरक्षित है या नही? एसी ही शर्मसार कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ में देखने को मिली है। लखनऊ से हैवानियत की हदें पार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती को नौकरी के बहाने बुलाकर उसके साथ रेप करने के आरोप में कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता युवती ने बताया की ड्राइवर ने उसको नौकरी के लिए लखनऊ बुलाया और फिर उसके साथ कथित तौर पर उसके साथ रेप किया, इतना ही नहीं पीडिता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके हाथ से 20 हजार रुपये भी छीन लिए।

 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 27 वर्षीय युवती को धोखे से नौकरी के लालच में बुलाकर उसके साथ रेप जैसे अपराध को अंजाम दिया गया। आरोपी कैब ड्राइवर है जिसे पुलिस ने महिला के दर्ज हुई रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गाजीपुर जिले की रहने वाली महिला को आरोपी ने नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया था। जब युवती ने आरोपी से मुलाकात की तो वो उसे एक मकान में ले गया। जहां आरोपी ने अपनी सारी हदे पार कर दी उसने युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और महिला के विरोध करने पर उसके पर्स में रखे 20 हजार रुपए को भी दुष्कर्मी ने छीन लिया।

 

आरोपी ने अपनी हवस को पूरा करने के बाद पीड़िता को मार कर कमरे से निकाल दिया। पीड़ित महिला जैसे-तैसे पुलिस तक पहुँची और आरोपी के खिलाफ विभूतिखंड कोतवाली का मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके आधार पर पुलिस ने फौरन कैब ड्राइवर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार से की गई है। आरोपी को रविवार सुबह पूर्वांचल अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने रुपये लूटने की बात से इनकार किया है।