Monday, April 28, 2025
MGU Meghalaya
Homeअपराधहैवानियत की हदें पार: प्रेमी को पेड़ से लटकाया और फिर दरिंदों...

हैवानियत की हदें पार: प्रेमी को पेड़ से लटकाया और फिर दरिंदों ने युवती के साथ किया ये घिनौना काम

महाराष्ट्र के पालघर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म कर दिया जबकि पीड़िता के प्रेमी को पेड़ से लटका कर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। वारदात को बीते बुधवार की शाम को अंजाम दिया गया जब 22 वर्षीय युवती अपने 25 साल के प्रेमी के साथ एक पहाड़ी पर टहलने निकली थी। पुलिस ने रेप करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के पालघर में एक प्रेमी जोड़ा शाम के समय पहाड़ों के पास टहलने गया था जहां उनके साथ दो युवक बदतमीजी पर उतर आए। इस दौरान आरोपियों ने पीडिता के प्रेमी के साथ मारपीट की और उसे एक पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद दरिंदों ने युवती को बेसहारा पाकर उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश डाली। इस क्रम में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनको एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है इसके बाद उनको 27 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी मुंबई के उपनगर विरार के साईनाथ नगर इलाके के रहने वाले हैं।

- Advertisment -
Most Popular