Sign in
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
South Block Digital DISCOVER THE ART OF PUBLISHING
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Home राजनीति जी-20 के लोगो में कमल का फूल
  • राजनीति

जी-20 के लोगो में कमल का फूल

By
News Desk
-
November 9, 2022
0
317
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    G-20 के लोगो में कमल के फूल पर राजनीति देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने इसे भौंचक्का करने वाला कहा है। बदले में बीजेपी ने भी इस मामले पर जमकर कांग्रेस पर हमला बोला है। क्या है पूरा मामला समझिये।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 का लोगो रिलीज करते हुए कहा कि “जी-20 का यह लोगो सिर्फ प्रतीक चिह्न नहीं, संदेश है, हमारी रगों में बह रही भावना है…” इस संदेश के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में लोगो को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है।

    आपको बताते चले कि, भारत द्वारा जी-20 समूह की अध्यक्षता के लिए जो लोगो तैयार किया गया है, उसमें कमल के फूल का चित्र इस्तेमाल करने से विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि कमल का फूल भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनाव चिह्न है। कांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना करते हुए BJP पर ‘बेशर्मी’ से खुद का प्रचार करने का आरोप लगाया है।

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसी तरह के एक कदम को खारिज कर दिया था। जयराम रमेश ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, “70 से भी ज़्यादा साल पहले, नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अब, BJP का चुनाव चिह्न जी-20 की भारत की अध्यक्षता का आधिरकारिक लोगो बन गया है। यह भौंचक्का कर देने वाला तो है ही, यह भी बता रहा है कि मोदी जी और BJP बेशर्मी से खुद का प्रचार करने का कोई मौका नहीं गंवाने वाले”।

    कुछ ही देर बाद, BJP के प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने एक ट्वीट कर पलटवार किया, “क्या आप कमलनाथ के नाम से कमल हटा देंगे?”

    शहज़ाद पूनावाला ने लिखा, “कमल हमारे देश का राष्ट्रीय फूल है। यह मां लक्ष्मी का आसन भी है – क्या आप हमारे राष्ट्रीय फूल के खिलाफ हैं…? क्या आप कमलनाथ के नाम से कमल हटा देंगे…? वैसे, राजीव का अर्थ भी कमल ही होता है… उम्मीद है, वहां आपको कोई एजेंडा नहीं दिखता होगा…”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने के ऐतिहासिक मौके पर मैं देशवासियों को बधाई देता हूं… ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ (सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है) समूची दुनिया के प्रति भारत का लगाव है… कमल भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है, और भरोसा दिलाता है कि समूची दुनिया एक हो सकती है…”

    • TAGS
    • bjp
    • G20
    • lotus in G20 logo
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleमहिलाओं में बढ़ रही शराब पीने की लत, सर्वे में हुआ चौकाने वाला खुलासा
      Next articleजल्द भारत लाया जा सकता है भगोड़ा नीरव मोदी, ब्रिटेन की हाइकोर्ट से लगा झटका
      News Desk
      https://southblockdigital.com/
      Facebook Instagram Linkedin Twitter WhatsApp Youtube
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Privacy Policy
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      ABOUT US

      South Block Digital में, हम सूचित रहने के महत्व को समझते हैं और हम अपने पाठकों को समाचार पर संतुलित और निष्पक्ष दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

      Contact us: editorialdesk@southblockdigital.com

      FOLLOW US
      Facebook
      Instagram
      Linkedin
      Twitter
      Youtube

      Copyright © 2024 | South Block Digital | All rights reserved

      • Terms & Conditions
      • Privacy Policy