Monday, March 17, 2025
MGU Meghalaya
Homeधर्मBudhwar Upay : बुधवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, घर...

Budhwar Upay : बुधवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

Budhwar Ke Upay : हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। उस विशेष दिन विशेष तौर पर उन भगवान की उपासना की जाती है। बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश और माता दुर्गा को समर्पित हैं। इस दिन गणेश जी और मां दुर्गा की आराधना करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। इसलिए इस दिन मां दुर्गा और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए व उनका आशीर्वाद लेने के लिए विभिन्न उपाय (Budhwar ke Upay) किए जाते है। तो आइए जानते हैं बुधवार के प्रभावशाली उपायों के बारे में-

यह भी पढ़ें- Budhwar Mantra : बुधवार के दिन गणेश जी के इन मंत्रों का करें जाप, कभी नहीं होगी धन की कमी

गणेश जी और मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय

  • बुधवार के दिन (Budhwar ke Upay) गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। साथ ही उनसे प्रार्थना करें। नियमित रूप से इस उपाय को करने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
  • बुधवार के दिन मंदिर में तिल की बर्फी का दान करें। साथ ही गणेश जी और मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। निरंतर इस उपाय को करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा।
  • गणेश जी (Ganesh ji) को हरा रंग अति प्रिय हैं। इसलिए इस दिन देवता को हरे वस्त्र और दूब घास चढ़ाएं। इससे आपको जल्द ही एक अच्छा जीवनसाथी मिलेगा।
  • बुधवार के दिन (Budhwar ke Upay) मंदिर में केले का दान करने से आपको बहुत जल्द अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
  • बुधवार के दिन हरि चीजों का दान करना बहुत शुभ होता हैं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार में चल रही सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। तो इस दिन इन चीजों का दान करें-
  1. गरीब व्यक्ति या जरूरतमंद को हरे कपड़ों व काले कंबल का दान करें।
  2. सुहागिन महिलाओं को 11 या 21 हरी चूड़ियां भेंट करें।
  3. गाय को हरी घास या चारा खिलाएं।
  4. किन्नरों को पैसे, श्रृंगार का सामान या फिर कुछ भी जरूरत का सामान भेंट करें।
  5. जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग का दान करें।

यह भी पढ़ें- गणेश जी के साथ क्यों लिया जाता हैं शुभ-लाभ का नाम, जानिए कारण

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisment -
Most Popular