Saturday, July 27, 2024
HomeराजनीतिLoksabha Election 2024 : राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा के...

Loksabha Election 2024 : राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, भाजपा ने किया पलटवार

Loksabha Election 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव अपने चरम सीमा पर है। सभी पार्टयों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जोरों पर है। आज कल सोशल मिडिया पर एक वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अमेरिका के शिकागो में संपत्ति बंटवारे और विरासत टैक्स को लेकर एक बयान देते हुए देखा जा सकता है। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार आई तो वो लोगों की संपत्तियां लेकर ज्यादा बच्चों वालों और घुसपैठियों को बांट देगी। कांग्रेस का कहना था कि भाजपा इन मुद्दों का जिक्र कर असल मुद्दों से बचना चाहती है।

सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिका के विरासत टैक्स का जिक्र कर रहे हैं। उनका कहना है, ‘अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को दे सकता है। 55 फीसदी सरकार द्वारा वापस ले लिया जाता है। यह एक दिलचस्प नियम है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। हालांकि पूरी नहीं, आधी ही। ये जो निष्पक्ष कानून है मुझे अच्छा लगता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने अमेरिका में एक टीवी चैनल पर अमेरिकी विरासत कर का एकमात्र उदाहरण दिया था। क्या मैं सही तथ्यों का हवाला नहीं दे सकता हूं? मैंने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर लोगों को बात करनी चाहिए। इसका कांग्रेस या किसी भी पार्टी की नीति से कोई लेना देना नहीं है।’

Redistribution of wealth in interest of people, not super rich,” says Sam Pitroda; advocates inheritance tax like law in India - The Hindu BusinessLine

भाजपा ने पित्रोदा के बयान पर जताई आपत्ति

सैम पित्रोदा के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता के बयान ने जब तूल पकड़ लिया तो कांग्रेस पार्टी और सैम पित्रोदा ने खुद इस मामले पर सफाई दी। इस मामले में कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा मेरे सहित दुनिया भर में कई लोगों के गुरु, मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक रहे हैं। उन्होंने भारत के विकास में असंख्य, स्थायी योगदान दिया है। वह इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। सैम पित्रोदा उन मुद्दों पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं जिनके बारे में वे ददृढ़ता से महसूस करते हैं। निश्चित रूप से, लोकतंत्र में एक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विचारों पर चर्चा करने, व्यक्त करने और बहस करने के लिए स्वतंत्र है। इसका मतलब यह नहीं है कि सैम पित्रोदा के विचार हमेशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थिति को दर्शाते हैं। अब भाजपा कोशिश कर रही है कि उनकी टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाया जाए।

BJP Defends PM Modi's Infiltrators Jibe, Says He Called A Spade A Spade

पित्रोदा ने इसको लेकर दिया बयान

पित्रोदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका में विरासत कर पर मैंने एक व्यक्ति के तौर पर जो कहा उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में पीएम जो झूठ फैला रहे हैं, उससे ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का मंगलसूत्र और संपत्ति को लेकर दिया गया बयान वास्तविकता से परे है।’ पित्रोदा ने भाजपा पर पलटवार कहा, ‘कौन कह रहा है कि 55 फीसदी छिन लिया जाएगा? किसने कहा कि ऐसा कुछ भारत में होना चाहिए? भाजपा और मीडिया इतनी परेशान क्यों है?’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular