KRK: केआरके ने लिया बड़ा फैसला, सुनकर उड़ जाएंगे होश

0
357
KRK

KRK: केआरके आए दिन अपने फिल्म रिव्यू को लेकर सुर्खियों में छाए रहते है। वह बॉलीवुड के कई जाने- माने सितारों की टांग खींचते नजर आते है। इसके अलावा वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा का केंद्र बन जाते है। लेकिन अब उन्होने ये सब करने से इनकार कर दिया है। के आर के ने फिल्म रिव्यू करने से संन्यास ले लिया है। जानिए पूरी बात।

केआरके ने लिया फिल्म रिव्यू से संन्यास

केआरके ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि, ‘मैंने कहा था कि मैं आखिरी फिल्म ‘पठान’ का रिव्यू करूंगा और मैंने ऐसा किया है। मैं अब कभी किसी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा। लेकिन, मैं फिल्मों के टीजर, ट्रेलर और गानों के रिव्यू करता रहूंगा, क्योंकि इस तरह के रिव्यू से फिल्म निर्माता आहत नहीं होते हैं। वे सिर्फ फिल्मों के सच्चे रिव्यू से आहत होते हैं।’

 

यूजर्स कर रहे है मजेदार कमेंट्स

केआरके ने जब से फिल्म के रिव्यू ना करने की बात कही है तब से यूजर्स की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है। एक यूजर ने के आर के के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा है कि’मैं रिस्क लेने को तैयार हूं और चुनौती देता हूं! अगर इन तीनों (पठान, जवान और डंकी) में से कोई एक भी फिल्म 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करती है तो मैं फिल्म रिव्यू करने बंद कर दूंगा। और अगर ये तीनों ही फ्लॉप होती हैं तो शाहरुख खान भाई जान रिटायरमेंट का एलान करेंगे। क्या कहते हो भाई?’ बता दें कि फिल्म पठान रिलीज हो चुकी है और सफलता की नई कहानी लिख रही है।