KRK: केआरके ने साधा सलमान खान पर निशाना! बोले- ‘जिंदगी में कोई हिट फिल्म नहीं दे पाओगे…’

0
402
KRK Targets Salman Khan

KRK: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में ईद के मौके पर सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी हैं। एक्टर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार तरीके से कमाई करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की इस फिल्म को लेकर फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। आए दिन अपने ट्वीट्स से बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) ने सलमान पर प्रतिक्रिया दी है। केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में बिना सलमान का नाम लिए बड़ी बात कही है।

केआरके ने साधा सलमान पर निशाना!

केआरके ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर मंगलवार को एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कमाल ने इशारों ही इशारों में सलमान खान पर तंज कसा है। केआरके ने लिखा है- ‘बुढ़ाओ ने पठान के एंड में बॉलीवुड के सभी एक्टर्स का मजाक बनाया था कि कोई हिट फिल्म नहीं दे पाएगा। केवल उनको छोड़कर, अरे बुढ़ाओ भैय्या आप खुद ही अब जिंदगी में कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाओगे। हम जिसके पीछे लग जाते हैं उसकी लाइफ बना देते हैं।’ आपकी भी बना दी। हालांकि इस ट्वीट में केआरके ने सलमान खान के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उनका इशारा साफतौर पर भाईजान की तरफ ही जाता दिख रहा है।

भाईजान के फैंस ने लगाई केआरके की क्लास

केआरके के इस ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं और भाईजान को निशाना बनाने के लिए फैंस जमकर केआरके को ट्रोल कर रहे हैं। जहां एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘अरे किसी का भाई किसी की जान ने वर्ल्डवाइड 112 करोड़ कमा लिए कम हैं क्या।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘केआरके भाई से सीखे, सच्चाई इनको हजम नहीं होती है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कृपया अच्छे मनोचिकित्सक से मिले और अपना इलाज करवाएं।’