KRK On Kriti Sanon: केआरके ने कृति सेनन पर साधा निशाना, एक्ट्रेस को कहा सबसे ‘महा पनौती’

0
393
KRK On Kriti Sanon

KRK On Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन नजर आए। शहजादा साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘अला वैकंठपुरमुलो’ (Ala Vaikunthapurramuloo) की हिंदी रीमेक है। हालांकि कार्तिक और कृति की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे में अब केआरके (KRK) ने एक्ट्रेस को लेकर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कृति को पनौती कह दिया है।

केआरके ने कृति को कहा ‘पनौती’

दरअसल, शहजादा फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना कर पाने के बाद केआरके ने कृति को लेकर एक ट्वीट किया है। कमाल राशिद खान आए दिन बॉलीवुड के किसी न किसी स्टार पर तंज कसते ही रहते हैं और इस बार उनका निशाना कृति सेनन बन गई हैं। हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा, ‘एक्ट्रेस कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे पनौती अभिनेत्री में से एक है। जिस फिल्म में आती है, ले डूबती है। भेड़िया जैसी फिल्म को भी खा गई थी।‘

केआरके ने कृति पर साधा निशाना

इतना ही नहीं बल्कि एक और ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा, ‘और अभी तो महा पनौती कृति सेनन का जलवा बाकी है। ₹600 करोड़ के बजट की फिल्म #आदिपुरुष की नायिका भी वही हैं। जय हो कृति सेनन की।‘ केआरके के इस ट्वीट को देख कृति के फैंस का गुस्सा उनपर फूट चुका है और सभी उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी के साथ फैंस उन्हें कृति की हिट फिल्मों के नाम भी गिनवा रहे हैं।

 

इन फिल्मों में नजर आएंगी कृति

कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ 17 फरवरी के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं इसके बाद एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ ‘आदिपुरूष’ (Adipurush) में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास करीना कपूर और तब्बू के साथ एकता कपूर के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘द क्रू’ (The Crew) भी है।