The Vaccine War : ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर केआरके ने विवेक अग्निहोत्री पर कसा तंज, कहा- ‘आपकी फिल्म ने तो पठान, गदर और जवान सभी के रिकॉर्ड तोड़ दिए’

0
335
The Vaccine War
The Vaccine War

The Vaccine War : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। विवेक ने जब से द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बनाई है तब से ही वो अक्सर किसी ना किसी विवादों से घिरे नजर आते हैं। वहीं बीते दिन विवेक की  मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ बीते  दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से अच्छे रिस्पॉन्स मिले रहे हैं। ऐसे में खुद को एक फिल्म क्रिटिक बताने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान भला कैसे पीछे रह सकते हैं।

ezgif.com gif maker 32

ये भी पढ़े: Madhubala : अभिमान और घमंड की लड़ाई में टूट गया था दिलीप कुमार और मधुबाला का रिश्ता, बिछड़ गए थे सलीम और अनारकली

केआरके ने विवेक अग्निहोत्री पर कसा तंज

आपको बात दें कि केआरके ने भी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को लेकर रिव्यू किया है, जो खूब चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए फिल्म की कमाई पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि ‘फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आ गई है। ‘द वैक्सीन वॉर’ ने पठान, गदर 2 और जवान.. इन सभी के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन पर 40 लाख रुपये की शानदान कमाई की है।’ उन्होंने आगे ये भी लिखा कि ‘विवेक अग्निहोत्री को अब पता चल गया होगा कि क्यों बॉलीवुड के लोग उन्हें डायरेक्टर नहीं मानते हैं।’

ezgif.com gif maker 31

द वैक्सीन वॉर’ ने की इतने करोड़ की कमाई

बता दें कि द वैक्सीन वॉर’ के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर ‘फुकरे 3’ भी रिलीज हुई है। इस क्लैश के बावजूद भी पुलकित सम्राट की फिल्म ‘फुकरे 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने पहले पर 8 करोड़ की कमाई की है, तो वहीं ‘द वैक्सीन वॉर’ ने सिर्फ 2 करोड़ का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसे में ‘फुकरे 3′ ने द वैक्सीन वॉर’ को पछाड़ दिया है।