KRK : केआरके हुए शाहरुख खान की ‘जवान’ के मुरीद, बोलें- ‘शानदार एक्टिंग, शानदार कहानी, शानदार म्यूजिक’

0
481
KRK
KRK

KRK : बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘जवान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई । फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। ये खुमार फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर थिएटर्स के अंदर की कुछ क्लिप वायरल हो रही हैं, जिनमें फैंस फिल्म के डायलॉग्स पर सीटी बजाते और म्यूज़िक पर डांस करते नज़र आ रहे हैं।

इसी बीच जवान की तारीफ उस सेल्फ क्लेम क्रिटिक ने की है जो अक्सर हर मूवी की बुराई ही करता है या सेलेब्स का मज़ाक ही उड़ाता है। वैसे तो आप समझ ही गए होंगे, हम बात कर रहे हैं कमाल आर खान यानी केआरके की।

KRK

KRK ने की ‘जवान’ की तारीफ

केआरके अक्सर बॉलीवुड स्टार्स का मज़ाक बनाते और उनकी फिल्मों को ट्रोल करते नजर आते हैं, लेकिन एक्टर ने ‘जवान’ की जमकर तारीफ की है और इसे शानदार फिल्म बताया है। कमाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो ट्वीट किए हैं पहले ट्वीट में उन्होंने ये जानकारी दी कि वो ‘जवान’ देख रहे हैं और दूसरे ट्वीट में उन्होंने इंटरवेल तक फिल्म कैसी है इसकी जानकारी दी है।

ये भी पढ़े: https://youtu.be/D_cdfg1UUws?si=cCqkj5VCbUudG0nU

अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा, ‘इंटरवेल हो चुका है और अभी तक ‘जवान’ शानदार फिल्म है। शानदार एक्शन, शानदार एक्टिंग, शानदार स्टोरी और शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक। ये फुल एंटरटेनमेंट है। उम्मीद है एटली सेकेंड हाफ में भी इस जादू को बरकरार रखेंगे।’

KRK

‘जवान’ की स्टारकास्ट

वहीं फिल्म की बात करें तो ‘जवान’ को एटली द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं साथ ही दीपिका पादुकोण ने भी जवान में स्पेशल कैमियो किया है।