KRK: विराट कोहली के डांस से इम्प्रेस हुए केआरके, क्रिकेटर को दिया इस फिल्म में आइटम नंबर का ऑफर

0
318
KRK On Virat Kohli

KRK: कमाल राशिद खान यानी केआरके के नाम से तो आप सभी भलि-भाति वाकिफ होंगे। दरअसल, केआरके खुद को सेल्फ मेड और मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा क्रिटिक मानते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। ये सिर्फ हम नहीं बल्कि पूरा देश जानता है कि अपनी फिल्मों को छोड़कर आजतक ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी, जिसपर जनाब का पॉजिटिव रिव्यू आया हो। आए दिन केआरके अपने ट्विट्स के जरिए कई फिल्मों और एक्टर्स पर निशाना साधते रहते हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। इसी कड़ी में केआरके ने एक बार फिर एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।

केआरके ने विराट कोहली पर साधा निशाना

आपको बता दें कि इस बार केआरके ने अपने निशाने पर किसी फिल्म सेलेब को नहीं बल्कि भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट को लिया है। गौरतलब है कि विराट कोहली मैदान पर जितने एग्रेसिव नजर आते हैं, उतने ही वो मजाकिया भी हैं। कई बार वो टीम के कई प्लेयर्स के साथ मस्ती और मजाक करते दिखाई देते हैं और उनके डांसिंग टैलेंट से बारे में तो सभी जानते हैं। किंग कोहली अक्सर ही खुशी में थिरकने लगते हैं। केआरके ने कोहली का ऐसा ही एक वीडियो लेकर उनपर निशाना साधा है। यहां तक की उनके डांसिंग स्किल के देखते हुए केआरके ने उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘देशद्रोही 2’ में आइटम नंबर करने तक का ऑफर दे डाला है।

krk takes a nasty dig at some bollywood people 01

केआरके ने विराट को दिया बड़ा ऑफर!

दरअसल, केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विराट कोहली का एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्रिकेटर मस्ती में थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ केआरके ने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं विराट कोहली के डांस स्किल्स से काफी प्रभावित हूं। इसलिए मैं उन्हें अपनी फिल्म ‘देशद्रोही 2′ में आइटम नंबर करने का ऑफर देता हूं।’ केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और विराट कोहली के फैंस उनके इस ट्वीट को लेकर केआरके को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी के साथ फैंस केआरके के इस ट्वीट पर विराट कोहली के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।