KRK को पसंद नहीं आया भेड़िया का ट्रेलर, उड़ाया मजाक

0
307

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खाने ने अब अभिनेता वरूण धवन की फिल्म “ भेड़िया “ के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है। केआरके ने वरूण धवन की फिल्म भेड़िया की तुलना साल 1992 में आई अभिनेता राहुल रॉय की फिल्म “ जूनून “ से की है । केआरके ने वरूण धवन की अपकमिंग मूवी भेड़िया को डिजास्टर बताया है।

केआरके ने किया ट्वीट

केआरके ने फिल्म भेडिया के ट्रेलर को लेकर ट्वीट किया और कहा कि ”भेड़िये ने वरुण को काट लिया तो अब वरुण रात में लोगों को खाने के लिए भेड़िया बन जाते हैं। क्यों भेड़िया भूत था क्या? केआर के ने अपने ट्विट में आगे लिखा कि 30 साल पहले राहुल रॉय की फिल्म जून #जुनून रिलीज हुई थी जो एक डिजास्टर थी. राहुल नाइट में टाइगर बन जाता था. यानी 30 साल बाद राहुल की जगह वरुण ने ली है.”

 

केआरके अकसर देते रहते हैं प्रतिक्रिया

केआरके ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर जो कहा है उसके लिए लोग केआरके को ट्रोल भी कर रहे हैं । ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने किसी फिल्म या फिर किसी अपकमिंग मूवी के ट्रेलर को लेकर प्रतिक्रिया दी हो। आए दिन केआरके आने वाली फिल्म और ट्रेलर का रिव्यू करते रहते है। हालांकि कई लोग उनके रिव्यू को सिरियस नहीं लेते पर उनके रिव्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है।

25 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

बात अगर फिल्म अपकमिंग मूवी भेड़िया की करे तो ये फिल्म इसी साल 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरूण धवन के साथ अभिनेत्री कृति सेनन के अलावा अभिनेता दीपक डोबरियाल भी नजर आएंगे। भेड़िया का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।