Kriti Sanon: कृति सेनन ने फिल्म की असफताओं को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- ‘एक्ट्रेसेस को ठहराया जाता है जिम्मेदार’

0
424
Kriti Sanon

Kriti Sanon: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी  हालिया रिलीज फिल्म ‘द क्रू’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में कृति के अलावा करीना कपूर और तब्बू  भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। ‘क्रू’ से पहले कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान कृति अपनी फिल्म के अलावा बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के हालात पर खुलकर बातें करती नजर आईं।

EFSG
xr:d:DAF3xtxxCx0:447,j:1381901134829503244,t:24031710

फिल्म की असफलता पर एक्ट्रेस को ठहराते है जिम्मेदार

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल संग इंटरव्यू के दौरान कृति ने बताया कि, ‘देखिए फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर फिल्मों की असफलता के लिए अभिनेत्रियों की जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। किसी भी फिल्म का हिट होना या फ्लॉप होना किसी एक व्यक्ति के हाथ में नहीं रहता है। इसके लिए पूरी टीम जिम्मेवार होती है।’

कृति ने आगे बताया, ‘मेरे साथ कई बार ऐसा हो चुका है। मैंने काफी बार सुना है कि फलां फिल्म मेरी वजह से फ्लॉप हुई है। पहले मुझे इस बात से काफी तकलीफ होती थी, लेकिन अब मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मुझे अब आदत हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री और इंडस्ट्री के बाहर भी किसी भी चीज के लिए लड़कियों पर आरोप लगा देना आसान होता है। आप देख लीजिए क्रिकेट के मैदान से लेकर हर जगह असफलता के लिए लड़कियों को तुरंत लोग ब्लेम कर देते हैं।’

SDDSVDSD

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

गौरतलब है कि कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और करीना कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं।  कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ‘क्रू’ के बाद ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी।

इस फिल्म में वो काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। ‘द क्रू’ रिया कपूर द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित है। वहीं फिल्म ‘दो पत्ती’ में कृति सेनन अभिनय के साथ-साथ निर्माण भी कर रही हैं।