Kriti Sanon: सीता गुफा के दर्शन करने पहुंची कृति सेनन, सचेत-परंपरा भी आए नजर

0
491
Kriti Sanon

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म में कृति सीता के किरदार निभाती नजर आएंगी और उनके साथ राम के किरदार में प्रभास स्क्रीन शेयर करते दिखेंदगे वहीं सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं 29 मई को इस फिल्म का ट्रैक ‘राम सिया राम’ रिलीज हुआ, जिसे सचेत-परंपरा ने अपनी दमदार आवाज में गाया हैं और इस गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे है। kriti sanon performs aarti at sita gufa 100609858

कृति ने किए सीता गुफा के दर्शन

कृति सेनन ने अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का का ट्रैक ‘राम सिया राम’ रिलीज होने के बाद नासिक की सीता गुफा के दर्शन किए इस दौरान उनके साथ सचेत-परंपरा भी दिखाई दिए. सचेत-परंपरा राम सिया राम का उच्चारण करते हुए भक्ति में लीन दिखे। वहीं एक्ट्रेस ने सीता जी का आशीर्वाद लेने के बाद कालाराम मंदिर का दौरा किया और उन्होंने मंदिर में भजन और आरती की। बता दें कि इस दौरान कृति ने व्हाइट पेस्टल सलवार सूट पहना हुआ था साथ ही माथे पर बिंदी और सिर पर दुपट्टा लिए कृति राम सिया राम का उच्चारण करते हुए भक्ति में लीन नजर आईं। वहीं परंपरा लाल रंग की साड़ी और सचेत लाल कुर्ता पहने दिखाई दिए। गौरतलब है कि फिल्म आदिपुरुष का यह गाना ‘राम सिया राम’ भगवान राम और सीता के बंधन को महसूस कराने वाला है

यह भी पढ़ें: Adipurush Promotions: ‘आदिपुरुष’ का प्रमोशन नहीं कर पाएंगे सैफ अली खान, जानिए क्या है वजह?

ezgif.com gif maker 14इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था।  फिल्म में भगवान राम और हनुमान के लुक को लेकर विवाद पैदा हो गए थे और दर्शकों को फिल्म का एनीमेशन पसंद नहीं आया था, जिसके बाद मेकर्स को फिल्म में काफी बदलाव करने पड़े थे। आपको बता दें कि यह फिल्म 16 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन उससे पहले यह फिल्म 13 जून को न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon-Prabhas: वरुण की इस हरकत से नाराज हो गए प्रभास? कृति संग डेटिंग रूमर्स का है मामला