Bigg Boss 16: कृष्णा अभिषेक की हुई बीबी हाउस में एंट्री, शालीन की ‘ओवरएक्टिंग’ का उड़ाया मजाक

0
416
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: बिग बॉस 16 अपने फिनाले से बस कुछ ही दिन दूर है। बीते एपिसोड में निमृत कौर आहलूवालिया को कम वोट मिलने के कारण बीबी हाउस छोड़कर जाना पड़ा, जिसके बाद अब बिग बॉस 16 को उसके 5 फाइनलिस्ट मिल गए है, जिसमें शिव ठाकरे, एससी स्टैन, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट ने आखिरी हफ्ते में अपनी जगह पक्की कर ली। हाल ही शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट को हंसी का डोज देने के लिए बीबी हाउस में कृष्णा अभिषेक की एंट्री होगी।

कृष्णा ने शालीन से किया मजाक

हाल ही बिग बॉस 16 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक कंटेस्टेंट का मनोरंजन करते नजर आ रहे है। शो के प्रोमो में कृष्णा सभी घरवालों को बारी-बारी से रोस्ट करते दिख रहे हैं। सबसे पहले वह शालीन से शुरुआत करते हैं और कहते हैं, ‘क्या एक्टिंग करता है यार तू, उफ मैं ओवर यूज करना भूल गया।’ इसके बाद वह शिव पर तंज करते हैं, ‘मंडली का नेता, ग्रुप ही नहीं है तो मुखिया किस बात का? इसका का तो मुखिया ही कट गया है।’

 

अर्चना को भी किया रोस्ट

इस के बाद कृष्णा अर्चना को ताना मारते हुए कहते है कि, “क्या सॉरी कार्ड खेला है इन्होंने, सब तरफ से सॉरी यार.. कश्मीरा की तरफ से, गोविंदा की तरफ से सॉरी…”  ये सब बोलते हुए कृष्णा अर्चना के पैर छूने लगते हैं तो वो हाथ जोड़ने लगती हैं।

कृष्णा से पहले करण जौहर और शेखर सुमन ने भी ऐसे ही बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की जमकर पोल खोली थी। प्रोमो देखकर लगता है कि, कृष्णा अभिषेक वाला एपिसोड भी मजेदार होने वाला है।