Virat-Anushka Video: अब जड़ेंगे शतक हर बार ! कोहली पहुंचे महाकाल दरबार

0
375
Virat-Anushka Video

Virat-Anushka Video: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा भस्मारती में शरीक हुए। इसके बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान मंदिर के गर्भगृह बाहर बैठे और भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। हाल ही में इंदौर टेस्ट में भारत को हार मिली थी जिसके बाद दिग्गज बल्लेबाज अपनी पत्नी के साथ भगवान के दर पहुंचे।

विराट कोहली इससे पहले नीम करोली बाबा के यहां भी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वनडे में अच्छी बल्लेबाजी की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद कोहली अहमदाबाद टेस्ट में भी कमाल करेंगे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसका एक वीडियो और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वीडियो में विराट पारंपरिक पोशाक पहने नजर आ रहे हैं। कोहली ने गले में माला जबकि शरीर पर सफेद कपड़े पहने हुए दिखे। अनुष्का गुलाबी रंग के कपड़ों में थीं और दोनों ने जमीन पर बैठकर भगवान की आरती उतारी। इस दौरान पुजारी विराट कोहली को कुछ समझाते भी नजर आए। मंदिर से बाहर निकलने के बाद अनुष्का ने कहा, ‘हम यहां भगवान से प्रार्थना करने आए थे।

बॉर्डर-गावस्कर में कोहली का बल्ला खामोश

टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों जबरदस्त हार मिली थी। हार के बाद क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उज्जैन पहुंचे। विराट की बात करें तो कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उतना सफल नहीं रहा, जितना उन्हें और बाकी लोगों को उम्मीद थी। उन्होंने इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 22 और दूसरी में 13 रन बनाए थे। इससे पहले उन्हें दिल्ली और नागपुर टेस्ट में भी यही समस्या हुई थी। ऐसे में विराट का महाकाल मंदिर पहुंचना कोई संयोग नहीं है।