Friday, October 18, 2024
MGU Meghalaya
HomeअपराधFake Ghee में कैसे की जाती है मिलावट, जानिए घी में मिलावट...

Fake Ghee में कैसे की जाती है मिलावट, जानिए घी में मिलावट की पूरी कहानी?

Fake Ghee : त्योहारों का मौसम आते ही मिठाइयों और पकवानों की बहार होती है, लेकिन तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट के दावों के बाद लोग अपने खाने में मिलावट को लेकर चिंतित हो गए हैं। क्या आपके किचन का घी असली है? मिलावटी घी से स्वास्थ्य पर क्या असर होता है और आप कैसे इससे बच सकते हैं? यहां हम इस समस्या की जड़ें, विशेषज्ञों की राय और बचाव के उपायों पर बात करेंगे।

घी में मिलावट कैसे की जाती है?

घी महंगा होता है, इसलिए मुनाफाखोर इसमें वनस्पति घी, पॉमोलीन तेल, आलू, शकरकंद, हाइड्रोजेनेटेड तेल या जानवरों की चर्बी जैसी सस्ती चीजें मिलाते हैं। घी को दानेदार और सफेद बनाने के लिए जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे असली और नकली की पहचान मुश्किल हो जाती है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत में मिलावटी घी का एक बड़ा हिस्सा बाजार में बिकता है, जिसे पकड़ना कठिन होता है।

मिलावट का स्वास्थ्य पर असर

डॉक्टर आशीष जायसवाल के अनुसार, मिलावटी घी से डायरिया, उल्टी, एलर्जी, शुगर और हार्ट रोग जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। केमिकल्स और एडिटिव्स वाले घी से कैंसर, किडनी फेल, और लिवर डैमेज का खतरा बढ़ता है। लंबे समय तक मिलावटी खाना खाने से नर्वस सिस्टम भी प्रभावित हो सकता है। मिलावटी घी में गंदे फैट्स की वजह से हार्ट अटैक और ब्लॉकेज का खतरा भी होता है।

ये भी पढ़ें : Global Climate Crisis: वैज्ञानिकों की चेतावनी, खतरे में आ सकता हैं जीवन का अस्तित्व

असली और नकली घी की पहचान कैसे करें?

  • आयोडीन टेस्ट: कांच के गिलास में एक आधा चम्मच घी डालकर 2-3 बूंद आयोडीन मिलाएँ। अगर रंग बदल जाए तो घी में मिलावट है।
  • गंध पहचान: शुद्ध घी को हथेली पर रगड़ें। अगर महक नहीं आती, तो उसमें मिलावट हो सकती है।

के.एस सिंह का मानना है कि पूरी तरह मिलावट की पहचान घर पर करना कठिन है, लेकिन ये सरल तरीके आपको अंदाज़ा देने में मदद करेंगे।

मिलावटी घी से बचाव कैसे करें?

त्योहारों के मौसम में मिलावटी घी की बिक्री बढ़ जाती है, इसलिए कुछ सावधानियाँ बरतना जरूरी है। के.एस सिंह के मुताबिक, सस्ते दामों में असली घी मिलना संदेहास्पद होता है। उन्होंने बताया कि 25 लीटर दूध से एक किलो शुद्ध घी बनता है। ऐसे में बाजार में सस्ते घी की प्रामाणिकता पर सवाल उठता है। आपके पास दो विकल्प हैं:

  1. विश्वसनीय स्रोत से खरीदें: केवल प्रतिष्ठित ब्रांडों से ही घी लें।
  2. घरेलू घी बनाएं: त्योहार के मौसम में सेहत के लिए घर का बना घी सबसे सुरक्षित विकल्प है।

त्योहारों में सावधानी बरतें

सस्ते घी के आकर्षण में ना आएं। बेहतर होगा कि अपनी सेहत का ध्यान रखें और जहां तक संभव हो, मिलावटी घी से दूर रहें।

- Advertisment -
Most Popular