KKBKKJ Box Office: चौथे दिन उम्मीदों पर खड़ी उतरी ‘किसी का भाई किसी की जान’, फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

0
330
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 4

KKBKKJ Box Office: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म इस बार ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। रिलीज के ओपनिंग डे पर तो फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की थी, लेकिन वीकेंड पर भाईजान के इस कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर का जादू चल गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार पकड़ बना ली। ऐसे में अब भाईजान की फिल्म के सामने वीक डेज पर उम्मीदों पर खड़ा होने की चुनौती है, जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है। तो आइए जानते हैं, किसी का भाई किसी की जान ने अपने पहले मंडे पर कितने करोड़ की कमाई की है।

चौथे दिन का कलेक्शन

सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर बिजनेस कर रही है। फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन सलमान की फिल्म ने 15.81 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन 25.75 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म 26.61 करोड़ की कमाई के साथ पहले वीकेंड में सलमान भाई की फिल्म ने कुल 68.71 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं अब ‘किसी का भाई किसी की जान’ के चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भाईजान की फिल्म ने 10.50 करोड़ का कारोबार किया है। भले रविवार की कमाई के आंकड़े के हिसाब से ‘किसी का भाई किसी की जान’ के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन नॉन हॉलिडे दिन के हिसाब से फिल्म का ये कलेक्शन ठीक माना जा रहा है।

फिल्म में कई नए चेहरे आ रहे हैं नजर

सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर है। फिल्म फुल ऑफ एक्शन, फैमिली-ड्रामा और रोमांस से भरी है।