बर्थडे पर किंग खान देंगे फैंस को तोहफा, थियेटर में रिलीज होगी DDLJ

0
285

Shah Rukh Khan’s birthday : रोमांस के बादशाह शाहरुख खान हर वर्ष अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को सरप्राइज देते हैं और इस बार तो वह अपने फैंस को डबल गिफ्ट देने वाले है। बता दें कि 2 नवंबर 2022 को शारुख अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे। बता दें कि जन्मदिन के मौके पर दर्शकों को राज और सिमरन एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। किंग खान के जन्मदिन के मौके पर यशराज फिल्म्स ने सबसे प्रसिद्ध रोमांटिक प्रेम कहानी दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया हैं। मराठा मंदिर सिनेमाघर के साथ-साथ इस फिल्म को देशभर के पीवीआर में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा इस ख़ास दिन शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर भी जारी किया जाएगा।

मन्नत के आस-पास अभी से लगा फैंस का जमावड़ा

शाहरुख के जन्मदिन पर हर साल लाखों लोग उनके घर मन्नत के बहार उनकी एक झलक देखने के लिए आते है। खान भी उनसे मिलते है और उनसे बधाई लेते है। बता दें कि शारुख के जन्मदिन को कुछ समय ही बचा हुआ है, जिससे पहले ही उनके फैंस मन्नत के आसपास इकट्ठा होने शुरू हो गए है।

पठान से करेंगे दमदार वापसी

25 जनवरी, 2023 को पठान सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे शारुख काफी लम्बे समय बाद वापसी करने जा रहें है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद ने इस मूवी को निर्देशित किया है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।