Sidharth-Kiara Wedding: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी कियारा? शादी से 5 दिन पहले होम टाउन पहुंचे सिद्धार्थ

0
349
Sidharth-Kiara Wedding Updates

Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड एक्टर्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी शादी की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। ‘शेरशाह’ फिल्म में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से सबका दिल जीतने वाले सिद्धार्थ और कियारा अब रियल लाइफ में हमेशा के लिए एक-दूजे के होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 6 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध जाऐंगे। इनकी वेडिंग सेरेमनी जैसलमेर के एक पैलेस में होगी जहां सिर्फ करीबी फैमिली मेंबर्स और दोस्तों होंगे। वही अब शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। एक तरफ कियारा को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया तो दूसरी तरफ सिद्धार्थ अपने होमटाउन दिल्ली पहुंच गए हैं। कियारा का मनीष मल्होत्रा संग ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Kiara Advani feature image final 1920x1080 1

मनीष मल्होत्रा संग स्पॉट हुई कियारा

कियारा आडवाणी को मंगलवार देर रात मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया। इन्हें साथ देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कियारा अपनी शादी में जो जोड़ा पहने गी, उसे मनीष ही डिजाइन करने वाले है। बता दें कि मनीष बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने- माने डिजाइनर्स में से एक है और उन्होंने कई सेलेब्स के लिए शादी के लहंगे भी डिजाइन करें हैं। वही सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी  शादी से पांच दिन पहले अपने होमटाउन दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि कियारा और उनकी शादी जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। सिद्धार्थ अपनी फैमिली के साथ दिल्ली से ही जैसलमेर के लिए रवाना होंगे।

 

सिद्धार्थ- कियारा का वर्कफ्रंट

कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनको आखिरी बार ‘गोविंदा नाम मेरा’ में देखा गया था, और अब वो कार्तिक आर्यन संग ‘सत्यप्रेम की कथा’ में दिखाई देंगी। उनके पास राम चरण के साथ एक तेलुगू मूवी का भी ऑफर है। वही सिद्धार्थ की बात करें तो वो ‘मिशन मजनू’ के बाद अब करण जौहर की फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगे।