Vastu Tips : घर में मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

0
329
Money Plants Vastu Tips

Money Plants Vastu Tips : हिंदू धर्म व वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में मनी प्लांट को लगाने से धन-धान्य में बरकत होती है लेकिन कई बार इसे लगाने के बाद भी व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मनी प्लांट लगाने के बाद अगर कुछ विशेष बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति को धन नुकसान उठाने के साथ-साथ कई बड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में मनी प्लांट (Money Plants Vastu Tips) लगाने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

मनी प्लांट लगाने से पहले जानिए इन बातों को

Image resized5 8

  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट (Money Plants Vastu Tips) को कभी भी उत्तर-पूर्व और पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में अड़चन, अनबन और तनाव की स्थिति बन सकती है। बता दें कि मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना अच्छा होता हैं। इस दिशा में पौधे को लगाने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।
  • इसके अलावा घर में मनी प्लांट (Money Plants Vastu Tips) का पौधा लगाने के बाद उसका अच्छे से ध्यान रखें। नियमित रूप से उसमें सीमित मात्रा में पानी डाले।
  • मनी प्लांट की बेल को कभी भी जमीन पर फैलने नहीं देना चाहिए। जमीन पर प्लांट (Money Plants Vastu Tips) की बेल फैलने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता हैं। साथ ही वास्तु दोष भी बढ़ता है।
  • बता दें कि मनी प्लांट (Money Plants Vastu Tips) की पत्तियों को कभी भी मुरझाने या सफेद नहीं होने देना चाहिए। ये अशुभता का प्रतीक होता है। इसलिए इन पत्तियों को तुरंत काट दें।
  • इसके अलावा इसे (Money Plants Vastu Tips) कभी भी धूप में नहीं रखें और दीवार या फिर किसी डंडे के सहारे से बांध दें।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।