Katrina Kaif : कैटरीना कैफ ने अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्म का किया खुलासा, बोलीं- ‘हर सीन के लिए दो टेक देने पड़े’

0
366
Katrina Kaif

Katrina Kaif : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों सुर्खियो में छाई हुई हैं। हाल ही में कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। वहीं एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं।

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने ना केवल फैंस का दिल जीता है, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। फिल्म में कैटरीना के परफॉर्मेंस खासतौर पर एक्शन सीक्वेंस की खूब सराहना हुई है। इन सबके बीच कैटरीना हाल ही में एक फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस इवेंट में बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्म के बारे में खुलासा किया।

ezgif.com webp to jpg 44

ये है कैटरीना के करियर की सबसे मुश्किल फिल्म

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्म अपनी अपकमिंग मूवी ‘मेरी क्रिसमस’ को बताया। इस फिल्म में कैटरीना पहली बार साउथ एक्टर विजय सेतुपति संग स्क्रीन शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा  कि ‘मेरी क्रिसमस’ एक बाईलिंग्वल फिल्म है और इस वजह से उन्हें हर सीन के लिए दो टेक देने पड़े। बता दें कि मैरी क्रिसमस एक द्विभाषी फिल्म है, जिसे हिंदी और तमिल दोनों में शूट किया गया है।

कैटरीना ने कहा कि निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करना लंबे समय से उनकी प्रोफेशनल बकेट में एक टारगेट था। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके अब तक के करियर में सबसे चैलेंजिंग है। इसके अलावा, कैटरीना ने फिल्म में अपने को-एक्टर विजय सेतुपति की भी तारीफ की उन्होंने उन्हें अमेजिंग बताया।

gvgvfgfr

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि ‘मेरी क्रिसमस’ का निर्माण दो प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस, टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स के सहयोग से किया गया है। ये फिल्म अपने पोस्टरों के साथ एक हलचल पैदा कर रही है। फिल्म में राधिका आप्टे का कैमियो भी है। शुरुआत में कहा जा रहा था  कि ये फिल्म दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में  रिलीज होगी। हालांकि फिल्म मेकर्स ने बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। ये फिल्म अब 12 जनवरी, 2024 को बर्दे पर्दे पर धमाल मचाएगी।