Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने बांधे पति विक्की कौशल की तारीफों के पुल, बोलीं- ‘बिजनेस में पहचान बनाने के लिए….’

0
546
Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाने वाले एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ आए दिन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को अक्सर ही साथ में क्वालिटी स्पेंड करते देखा जाता हैं।

विक्की आए दिन मीडिया के सामने अपनी हैपी लव लाइफ की बात करते नजर आते है साथ ही विक्की कैटरीना के भी तारीफों के पुल बांधते दिखाई देते हैं।

वहीं कैटरीन एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मेकअप ब्रांड की मालकिन भी हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि अभिनय और उद्यमिता के बीच संतुलन बनाना काफी मुश्किल होता है। उन्होंने अपने पैशन के बारे में बात की और बताया कि वह कैसे अपने काम को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करती हैं।

Katrina Kaif

विक्की को लेकर की बात

हाल ही में एक बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ ने ने कहा कि एक मॉडल और अभिनेत्री होने पर कई बार उन्हें इस तरह के अनुभवों से गुजरना पड़ा है, जिसके चलते उन्हें प्रेरणा मिली कि वह एक ऐसा ग्रुप बनाएं, जो खुद को वैसे ही स्वीकार करें जैसे वो हैं। कैटरीन एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ब्यूटी ब्रांड की मालकिन हैं।

कैटरीना ने खुलासा किया कि उनके पति, अभिनेता विक्की कौशल कभी-कभी उन्हें अपना फोन डाइनिंग टेबल से दूर रखने के लिए कहते हैं। अभिनेत्री ने कहा, ‘एक अभिनेता और एक उद्यमी के रूप में अपने करियर को संतुलित करना अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद है, लेकिन साथ ही यह समय भी मांगता है।

कई बार मेरे पति (विक्की कौशल) मुझे डिनर टेबल पर फोन रखने के लिए कहते हैं, लेकिन मुझे अक्सर महत्वपूर्ण काम करना होता है। वह समझते हैं कि यह समर्पण अत्यधिक जुनून से आता है।’

ये भी पढ़ें: Tapsee Pannu: पैपराजी के साथ होने वाली नोक-झोक पर बोलीं तापसी पन्नू, कहा- ‘मैं सार्वजनिक संपत्ति नहीं….’

Katrina Kaif

इस फिल्म में नजर आएंगे विक्की

विक्की कौशल कैटरीना के इस सफर में उनका बड़ा सहारा रहे हैं। वह अक्सर उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए नजर आते हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।

कैटरीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। वहीं, दूसरी ओर, विक्की कौशल को आखिरी बार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ में देखा गया था। अब वह अपनी आगामी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ में नजर आएंगे, जिसका टीजर हाल ही में जारी हुआ है।