Vicky Kaushal Video: कटरीना कैफ को नहीं पसंद विक्की के वीडियोज, एक्टर ने किया खुलासा

0
302
Vicky Kaushal Video
Vicky Kaushal Video

Vicky Kaushal Video: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने फिल्म के नए गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, लेकिन वीडियो के कैप्शन में उन्होंने कटरीना (Katrina Kaif) को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसे लेकर वो लाइमलाइट में आ गए हैं।

Capture 11

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के लेटेस्ट गाने पर थिरकते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, ‘मेरी पत्नी मुझसे विनती करती है कि मैं ऐसे वीडियो अपलोड न किया करूं, लेकिन मैं कंट्रोल नहीं कर सकता। उम्मीद है कि एक दिन वह कहेगी क्या बात है।’ बता दें कि इस वीडियो में एक्टर ‘क्या बात है 2.0’ (Kya Baat Hai 2.0) गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

r38

‘क्या बात है 2.0‘ आउट

हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ का लेटेस्ट गाना ‘क्या बात है 2.0’ का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में विक्की और कियारा का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। गाने के वीडियो में दोनों ने अपने बोल्ड डांस मूव्स से फैंस को दीवाना कर दिया है। इस गाने को को बी प्राक ने कंपोज किया है जबकि तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है। वहीं इस गाने को हार्डी संधू और निकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है।

r39

इस दिन होगी रिलीज फिल्म

बात करें अगर फिल्म के रिलीज डेट की तो ‘गोविंदा नाम मेरा’ 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल के अपोजिट बॉलीवुड की हॉट डिवा कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।