Satya Prem Ki Katha: कार्तिक- कियारा की केमिस्ट्री ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

0
454
Satya Prem Ki Katha

Satya Prem Ki Katha: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में कार्तिक एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ हुआ हैं और फैंस को काफी पसेद आ रहा हैं। ट्रेलर को फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। फैंस के इस रिपॉन्स को देखते हुए फिल्म की टीम का भी एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया हैं और वो लोग भी काफी खुश हैं। इसे पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था और उसे भी फैंस ने काफी पसंद किया था।

‘सत्यप्रेम की कथा’ ट्रेलर

कार्तिक और कियारा एक बार फिर बड़े पर्दें पर अपनो रोमांस का जादू चलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।वहीं दोनों की फिल्म का  ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड भी कर रहा है। 5 जून को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में कार्तिक, कियारा से पूछते हैं कि क्या वह सिंगल हैं? वह कियारा से उनके बॉयफ्रेंड का नाम पूछते हैं। इसके बाद वह अपना नाम सत्य प्रेम बताते हैं और कहते हैं कि उनका हैशटैग सत्यप्रेम की कथा बहुत अच्छा रहेगा। ट्रेलर में कार्तिक और कियारा की जबरदस्त केमेस्ट्री और उनकी लव स्टोरी देखने को मिलती है। साथ ही इसमें कुछ इमोशनल मोमेंट्स भी हैं

Satyaprem Ki Katha Release Date

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि कार्तिक और कियारा की जोड़ी को फैंस ने ‘भूल भुलैया 2’ में भी काफी पसंद किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसके बाद कार्तिक-कियारा की मार्केट वेल्यू काफी बढ़ गई है। अब  ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म को लेकर खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म के स्टार कास्ट पर मेकर्स ने काफी खर्च किया है। वहीं फिल्म के रिलीज की बात करें तो कार्तिक और कियारा कि ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 29 जून को रिलीज की जाएगी। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा, गजराज राव और सुप्रिया पाठक जैसे सितारे भी नजर आएंगे।