Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनKartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो, प्रशंसकों...

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो, प्रशंसकों से की एक्टर ने शिकायत

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कार्तिक ने अपनी कमाल की एक्टिंग की दम पर फैंस के दिलों में एक जगह बनाई हैं और अब वो लोगों के चहेते एक्टर बन गए हैं। वहीं हाल ही में कार्तिक अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर खूब सुर्खियों में छाए रहे थे।

यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वे प्रशंसकों से शिकायत करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है और प्रशंसक तारीफ तक नहीं कर रहे।

gvhbjhjjk

कार्तिक ने साझा किया वीडियो

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये पोस्ट साझा की हैं। इसके साथ लिखा है, ‘यहां आप लोगों के लिए एक मैसेज है। और साथ मे जुड़े रहिए’। वीडियो में कार्तिक कुछ उदास नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनसे कोई सवाल करता है, ‘क्या हुआ कार्तिक? क्या परेशानी है’?

इसके बाद कार्तिक शुरू हो जाते हैं, ‘प्रॉब्लम….मेरी प्रॉब्लम ये है कि….’। फैंस को लगता है कि वो अपना ‘प्यार का पंचनामा’ वाला मोनोलॉग सुनाएंगे, लेकिन कार्तिक बीच में ही रुक जाते हैं और फिर फैंस से शिकायत करते हैं। कार्तिक कहते हैं, ‘ये तुम लोगों का हर बार का हो गया है।

पिक्चर प्रमोट करनी है तो कार्तिक से मोनोलॉग बुलवा दो। अरे इतनी मेहनत की है मैंने। चार नहीं, छह नहीं पूरे आठ एब्स बनाए हैं। डेढ़ साल तक कुछ खाया नहीं। बॉक्सिंग सीखी। स्विमिंग सीखी। दंगल सीखा। तुम लोग बस लाइक करोगे, कमेंट करोगे और चले जाओगे। मेहनत के बारे में कुछ नहीं बोलोगे’?

ये भी पढ़ें:Farhan Akhtar: अपनी इस फिल्म के फ्लॉप होने से डिप्रेशन में चलें गए थे फरहान अख्तर, निकलने में लग गया था डेढ़ साल का लंबा वक्त

gfgfghhuuhjhjk
जल्द जारी करेंगे नया वीडियो | Kartik Aaryan

कार्तिक ने आगे कहा, ‘बहुत हुआ हर जगह कि चंदू चैंपियन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। यह कह-कहकर थक गया हूं मैं। अब मैं आप लोगों को बताऊंगा कि आपको यह पिक्चर क्यों नहीं देखनी चाहिए। इसके बाद वीडियो में लिखा आया है, ‘कमिंग सून’। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार्तिक जल्द ही एक और नया वीडियो जारी करने वाले हैं। देखना होगा उसमें एक्टर क्या कहेंगे।

- Advertisment -
Most Popular