Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने साझा किया मुरलीकांत पेटकर संग अपनी मुलाकात का किस्सा

0
508
Kartik Aaryan

Kartik Aaryan: बॉलीवुड इंडसट्री के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रीलीज फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया हैं। ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें मुरलीकांत पेटकर की इंस्पायरिंग कहानी को लोगों के सामने रखा गया है।

मुरलीकांत पेटकर ने एक ख्वाब देखा था कि वह ओलंपिक में मेडल जीतना चाहते हैं और उन्होंने ये करके भी दिखाया, लेकिन इस बीच उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, ये फिल्म इसी कहानी को दर्शाती है। फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की हर कोई सराहना कर रहा है। हाल ही में कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने महान व्यक्ति मुरलीकांत पेटकर का आभार व्यक्त किया है।

hghhthrrtgt

वीडियो साझा कर शेयर किया नोट |Kartik Aaryan|

बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े लीड रोल में नजर आ रहें हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर प्यारा सा नोट लिखा हैं, उन्होंने नोट में लिखा, ‘मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि मेरे जैसा कोई गैर तैराक पैरों के इस्तेमाल के बिना तैर सकता है, मिलिए उस असली चैंपियन मुरलीकांत पेटकर से, जिन्होंने मुझे असंभव को संभव करने के लिए प्रेरित किया।

सबसे पहले, आप जैसे हैं और एक जीवित प्रेरणा बनने के लिए आपका धन्यवाद। आपकी कहानी सभी के लिए जानना महत्वपूर्ण थी, हर किसी को खुद पर विश्वास दिलाना। जब कबीर सर ने पहली बार चंदू चैंपियन की कहानी सुनाई तो मुझे विश्वास नहीं हुआ कि यह एक सच्ची कहानी हो सकती है। आपने एक जिंदगी में अनेक जिंदगियां जी हैं।’

एक्टर ने आगे लिखा, ‘आपकी कहानी पर पहले तो यकीन न कर पाने से लेकर करीब दो साल तक आपकी असाधारण जिंदगी जीने तक, यह एक अविश्वसनीय अनुभव और बेहद सम्मान की बात है। जब से आप मेरी जिदंगी में आए हैं, तब से मेरी जिंदगी बदल गई है। मुझे अपने काम के लिए पहले कभी इतना प्यार और सराहना नहीं मिली, जितनी मुझे चंदू चैंपियन के लिए मिल रही है।

यह बहुत ही अभिभूत करने वाला है। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि मुझे आपसे मिलने और आपके जीवन के कुछ अविश्वसनीय, जादुई और प्रेरक क्षणों को फिर से जीने का अवसर मिला। अभिनेता बनना सफल हो गया, आपका आभार, चंदू चैंपियन।’

ये भी पढ़ें: Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर ने की बहू करीना कपूर की फिल्म ‘द क्रू’ की सराहना, बोलीं- ‘महिलाओं की एकता की सुंदर कहानी’

hnbgffbgbg

इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक |Kartik Aaryan|

कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘चंदू चैंपियन’ के बाद एक्टर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आने वाले है। इसमें वह तृप्ति डिमरी के साथ लीड रोल में दिखाई देंगे। साथ ही विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा उनके पास ‘आशिकी 3’ भी पाइपलाइन में मोजूद है हालांकि अब इसे लेकर कोई भी ऑफीशियल अनाउसमेंट सामने नहीं आई है।