Kartik Aaryan: पान मसाला और फेयरनेस क्रीम के ऐड को लेकर कार्तिक आर्यन ने किया बड़ा खुलासा, एक्टर नहीं करेंगे कभी ये ऐड

0
376
Kartik Aaryan

Kartik Aaryan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में कार्तिक ‘चंदू चैंपियन’ की भूमिका निभाने नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस इस दिनों फिल्म प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। वहीं हाल ही में एक बातचीत के दौरान कार्तिक पान मसाला और फेयरनेस क्रीम के ऐड को लेकर बात करते नजर आए।

बता दें कि एक्टर्स को पान मसाला और फेयरनेस क्रीम के ऐड को लेकर कई बार को कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा है। कार्तिक आर्यन कुछ साल पहले एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करते दिखे थे। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था जिसके बाद एक्टर ने ऐसे विज्ञापन करना बंद कर दिए थे। वहीं हाल में एक बातचीत के दौरान कार्तिक ने इस बारें में खुलकर बात की हैं।

v vfvdsd

कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि फेयरनेस क्रीम के ब्रांड एंडोर्समेंट के बारे में बात करके हुए कार्तिक आर्यन ने कहा- ‘मैं इससे रिलेट नहीं कर पाता। मैंने इसे रिन्यू नहीं कराया क्योंकि तब मुझे समझ आया कि यह गलत हो सकता है। मुझे कई ब्रांड्स के ऑफर आए जिन्हें मैंने रिजेक्ट कर दिया है। जैसे सुपारी, पान मसाला ब्रांड्स के।

मैं उन चीजों से रिलेट नहीं करता और मैं कोशिश करता हूं कि जब तक मैं कर सकूं, मैं इन चीजों को रिजेक्ट कर दूं।’ कार्तिक आर्यन से दूसरे स्टार्स के बारे में राय मांगी गई जो पान मसाला या फेयरनेस क्रीम के लिए प्रचार करते हैं। इसके जवाब में एक्टर ने कहा- ‘मैं ये नहीं कह सकता कि कौन सही है या गलत, हर किसी का सोचने का अपना तरीका है. लेकिन ये मेरे प्लान में फिट नहीं बैठता।’

vfefsceddwdw

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने 14 महीने तक मराठी में डायलॉग भी सीखे। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।