Kartik Aaryan: ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन को लगा लाखों का झटका, चूहों ने किया एक्टर की बेशकीमती चीज का नुकसान

0
437
Kartik Aaryan

Kartik Aaryan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्मका ट्रेलर लॉच किया गया, जिसके बाद लोगों के अंदर फिल्म का क्रेज और बढ़ गया हैं। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगे हुए हैं।

इस फिल्म में उनके अभिनय का नया आयाम देखने को मिल सकता। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता की मेहनत साफ दिखाई पड़ रही है। फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता को एक खास वजह से परेशान होना पड़ा।

thtgggrgre

कार्तिक को उठाना पड़ा भारी खर्चा

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद फिल्ममेकर भूषण कुमार ने एक शानदार मैकलॉरन कार गिफ्ट में दी थी। हालांकि, इतने शानदार तोहफे का आनंद कार्तिक उठा नहीं पा रहे हैं। दरअसल, चूहों ने उनकी कार में जमकर उत्पात मचाया है।

उनके कार की सीटों को चूहों ने काट दिया है, जिसके बाद उन्हें इसे ठीक कराने में लाखों रुपये खर्च करने पड़े। कार्तिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी इस परेशानी का जिक्र किया। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपनी दूसरी कार चलाता हूँ। मैंने मुश्किल से ही मैकलारेन चलाया है।

यह लंबे समय तक गैरेज में खड़ी थी, इसलिए चूहों ने मैट चबा लिया, जिसकी वजह से मुझे बहुत पैसे खर्च करने पड़े।” भूषण कुमार ने इस बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, “कार्तिक आर्यन की ऊर्जा काफी संक्रामक है। हम रचनात्मक रूप से एक दूसरे से बहुत अच्छी तरह से जुड़ते हैं।

पेशेवर रूप में  शुरू हुआ यह बंधन निश्चित रूप से हमारे द्वारा साथ में किए गए काम से कई गुना बढ़ गया है। हर एक प्रोजेक्ट के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। यह स्पोर्ट्स कार उनकी कड़ी मेहनत और धैर्य के लिए प्रशंसा का प्रतीक है।”

vfvfvfvf

इस फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी अपकमिंग बायोग्राफिकल ड्रामा ‘चंदू चैंपियन’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का वास्तविक किरदार निभाते दिखेंगे। यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ की तिसरी किश्त में भी नजर आने वाले हैं।