Karishma Tanna On Depression: सालों बाद छलका करिशमा तन्ना का दर्द, संजू के बाद एक साल तक नहीं था कोई काम

0
1179
Karishma Tanna

Karishma Tanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपने लुक्स और लाइफस्टाइल को लेकर आए दिन चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। रणबीर कपूर  की फिल्म संजू  में करिश्मा तन्ना ने पिंकी का रोल निभा कर फैंस का दिल जीत लिया था। हालांकि, फिल्म में करिशमा सिर्फ कुछ ही सीन्स मिले थे, लेकिन उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। वहीं अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया हैं कि संजू की सक्सेस के बाद उन्हें एक साल तक कोई काम नहीं मिला था, जिसके चलते वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

Karishma Tanna Shared Such A Photo Wearing Very Short Clothes, Fan Said – The Real Summer Is Here | Karishma Tanna Pics: करिश्मा तन्ना ने छोटी ड्रेस ने खींचा हर किसी का

संजू के बाद एक साल तक नहीं मिला था काम

सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू के दौरान करिश्मा ने बताया कि, ‘संजू में छोटा रोल होने के बावजूद मुझे लगा कि ये फिल्म लाइफ में आगे बढ़ने में मेरी मदद करेगी। लेकिन संजू के बाद मैंने जिस तरह की उम्मीद की थी, वो मुझे मिली नहीं। मैं कहना चाहूंगी संजू के बाद एक साल तक मैं कुछ भी काम नहीं कर रही थी। मैं सोच रही थी कि क्रिटिक्स ने मेरे काम को लेकर इतना अच्छा लिखा है, भले ही फिल्म में मेरे चार सीन्स थे। मुझे इंडस्ट्री से बहुत उम्मीद थी कि मुझे अब और काम मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों को मैसेज कर रही थी कि क्या आपने संजू देखी है? क्या आपको मेरी एक्टिंग पसंद आई? उस वक्त मां मेरे साथ थी। मैं उन्हें बताना नहीं चाह रही थी क्योंकि फिर उन्हें टेंशन हो जाएगी। मेरी मां बहुत सेंसिटिव है और मेरे फ्रेंड्स समझेंगे नहीं क्योंकि कोई भी मेरी इंडस्ट्री से नहीं है। करिश्मा ने बताया, ‘मेरे मन नकारात्मक विचार आने लगे थे। इसे बाद मैंने खुद को प्रेरित किया। सिर्फ मैं ही जानती हूं कि मैंने खुद को उस दौर से कैसे बाहर निकाला है।’

Read more Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- “प्लीज दिमाग का यूज कीजिए

Karishma Tanna Showcases Trauma After Being Accused Of Murder In 'Scoop' Teaserइस सीरीज में आएंगी नजर karishma tanna

करिशमा तन्ना (karishma tanna) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हुत जल्द मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता की सीरीज स्कूप में नजर आने वाली हैं। इसमें वह एक क्राइम रिपोर्टर के किरदार में दिखेंगी जिसकी झलक सीरीज के ट्रेलर में मिल चुकी हैं। करिश्मा की सीरीज स्कूप 2 जून, 2023 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।