Pavan Putra Bhaijaan: ‘3 इडियट्स’ सीक्वल के बाद करीना कपूर को लगा एक और झटका, इस फिल्म में भी हो गईं रिप्लेस

0
339
Pavan Putra Bhaijaan

Pavan Putra Bhaijaan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों जमकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में उन्हें रिप्लेस किए जाने को लेकर करीना ने वीडियो जारी करते हुए नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें 3 इडियट्स के सीक्वल का हिस्सा होना था, लेकिन मेकर्स ने ऐसा नहीं किया है। वहीं अब इसके बाद करीना को एक और तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल में भी करीना को रिप्लेस कर दिया गया है।

70886271

करीना कपूर को लगा एक और झटका

गौरतलब है कि अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल ‘पवन पुत्र भाईजान’ (Pavan Putra Bhaijaan) की घोषणा सलमान खान ने बीते साल ही कर दी थी। हालांकि अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि पवन पुत्र भाईजान में सलमान खान के अपोजिट करीना कपूर नहीं बल्कि पूजा हेगड़े नजर आएंगी। हालांकि इस खबर की अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं और सलमान-पूजा ने भी इस खबर पर चुप्पी साध रखी है। भले ही फिल्म में पूजा के किरदार को लेकर कोई जानकारी सामने ना आई हो, लेकिन इस खबर को सुनने के बाद करीना कपूर के एक और झटका जरुर लगने वाला है। इस खबर को सुनकर भाईजान के फैंस तो काफी खुश हैं, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि करीना का अगल रिएक्शन क्या होता है?

MV5BMDU3YjlkYjUtYzBmNi00M2ZkLThjY2EtZDhiMjViMzE1NjFhXkEyXkFqcGdeQXVyOTI3MzI4MzA@. V1 FMjpg UX1000

इस फिल्म में साथ आएंगे सलमान-पूजा

आपको बता दें कि अगर ये खबर सच साबित होती है तो सलमान खान और पूजा हेगड़े की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले सलमान खान और पूजा एक साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आएंगे, जिसका ट्रेलर और गाने भी रिलीज हो चुके हैं। ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।