Kareena Kapoor: ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की एक्टिंग देख एक्टर की मुरीद हुईं करीना कपूर, बोलीं- ऋषि कपूर और नीतू कपूर का कॉम्बिनेशन

0
551
Kareena Kapoor

Kareena Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं इन दिनो एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इस फिल्म में करीना एक  एयर होस्टेस के किरदार में नजर आएंगी। एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

वहीं इन दिनों करीना अपनी जोरों शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना ने संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल को लेकर बात की। करीना ने एनिमल में रणबीर कपूर की डार्क परफॉर्मेंस के बारे में खुलकर बात की। इसमें रणबीर एक अलग ही किरदार में नजर आए थे। फिल्म खूब विवादों में भी रही थी। अब करीना ने के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि रणबीर की ईमानदारी ने उन्हें अपने किरदार की गहराई से उतरने में मदद की।

rdggrttghh

एनिमल में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर करीना ने की बात  

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया, ‘सहानुभूति आपके प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह महसूस करना कि किरदार क्या महसूस कर रहा है और उस भावना को सामने लाना भी बहुत महत्वपूर्ण है।’ करीना ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें ऋषि कपूर और नीतू कपूर का कॉम्बिनेशन बताया है।

एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘रणबीर के पास वह दृष्टिकोण और आत्मविश्वास है जो फिल्म इंडस्ट्री में किसी के पास नहीं है।  मैं यह भी नहीं सोचती कि मैं पक्षपाती हूं। क्योंकि मैं सचमुच मानती हूं कि रणबीर कपूर जैसा कोई नहीं है। वह एक शानदार कॉम्बिनेशन हैं। क्योंकि चिंटू चाचा भी एक शानदार अभिनेता थे। वहीं नीतू चाची भी अच्छी अभिनेत्री हैं।’

7tuu6u6uu6

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि ‘एनिमल’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। भूषण कुमार निर्मित और संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित यह फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसमें रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में थीं।

वहीं करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही क्रू में दिखाई देंगी। यह 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें वह तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी। ‘क्रू’ के बाद करीना ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।