Yash-Roohi Birthday Bash: करण जौहर के बच्चों के बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, अंबानी परिवार की बहु ने भी ली एंट्री

0
253
Yash-Roohi Birthday Bash

Yash-Roohi Birthday Bash: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने बीते दिन अपने बेटे यश और बेटी रूही का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर निर्देशक ने एक लैविस पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड और फिल्म इंड्स्ट्री के तमाम सितारों ने अपने बच्चों के साथ एंट्री ली। इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी से लेकर रानी मुखर्जी और शाहिद कपूर से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे। वहीं यश और रूही के बर्थडे पार्टी में अंबानी खानदान की बहु श्लोका अंबानी ने भी बेटे संग शिरकत की।

 

यश-रूही के बर्थडे में शामिल हुए ये सितारें

करण जौहर के बच्चों के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारें अपने स्टार किड्स के साथ उनकी ग्रैंड पार्टी में पहुंचे।

 

1 12 1

पार्टी के दौरान यश और रूही संग ट्यूनिंग करते नजर आए पापा करण जौहर। बच्चों संग पैपराजी को दिया पोज।

1 13 2

इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी बेटे वियान और बेटी समीशा संग शिरकत की।

Capture 2 3

Capture 6

यश और रूही के पार्टी में महीप कपूर संग किंग खान की बेगम गौरी खान ने की एंट्री। वहीं शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान भी गाड़ी से निकलकर पार्टी वेन्यू की तरफ जाते नजर आए।

Capture 5

करण के बच्चों की पार्टी में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी अपनी वाइफ मीरा कपूर संग पहुंचे। इस दौरान दोनों अपनी गाड़ी से बाहर निकलते दिखाई दिए।

 

 

पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी तो नजर आईं, लेकिन उनकी बेटी की कमी फैंस को खली।

Capture 3

करीना कपूर ने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान संग ली ग्रैंड एंट्री। इस दौरान पैपराजी को पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस।