Sign in
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
South Block Digital DISCOVER THE ART OF PUBLISHING
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Home मनोरंजन Karan Johar: जीनत अमान के मुरीद हुए करण जौहर, पोस्ट शेयर कर...
  • मनोरंजन

Karan Johar: जीनत अमान के मुरीद हुए करण जौहर, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

By
News Desk
-
April 12, 2023
0
302
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Karan Johar Praises Zeenat Aman

    Karan Johar: बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने समय में एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज किया है। एक्ट्रेस ने अचानक ही फिल्मों से दूरी बना ली थी, जिससे उनके फैंस भी काफी हैरान थे। हालांकि इसी साल एक्ट्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ी हैं। इतने समय बाद भी उनके फैंस की कमी नहीं है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी कुछ पुरानी यादों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने बच्चों संग एक तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा चौडा पोस्ट शेयर किया था। इतने समय के बाद भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मौजूदगी और दिलचस्पी देख बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर उनसे काफी प्रभावित हुए हैं।

    340652928 123317914053961 7698251009528046195 n 1

    Table of Contents

    Toggle
    • करण जौहर ने कही ये बात
    • जीनत अमान ने बच्चों संग शेयर की पुरानी तस्वीर

    करण जौहर ने कही ये बात

    गौरतलब है कि जीनत अमान इसी साल फरवरी महीने में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ीं हैं। एक्ट्रेस के चाहने वालों की अभी भी कमी नहीं है। अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी कई पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो लोगों को उनकी फिल्मों की याद दिलाते हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर इस मौजूदगी ने फिल्म मेकर करण जौहर को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ की है। करण ने लिखा, “जीनत अमान वह सब कुछ है जो इंस्टाग्राम नहीं है! वास्तविक… अद्भुत और बहुत ईमानदार!”

    340285182 568119925299673 5532371332819587583 n

    जीनत अमान ने बच्चों संग शेयर की पुरानी तस्वीर

    हाल ही में जीनत अमान ने अपने बच्चों संग एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट लिखते हुए पेरेंटिंग के बारे में भी बात की थी। एक्ट्रेस ने लिखा था, “दुनिया में ऐसी कोई गाइडबुक नहीं है जो वास्तव में आपको पितृत्व के लिए तैयार कर सके। यह प्राणपोषक, जबरदस्त, हर्षित और हां, चुनौतीपूर्ण है। एक बार जब मेरे बच्चे पैदा हुए, तो वे मेरी एकमात्र प्राथमिकता बन गए। और दो लड़कों की एक माँ के रूप में, मैंने अपने बच्चों के लिए दोगुनी जिम्मेदारी महसूस की। किसी भी चीज से ज्यादा मैं उनकी रक्षा करना चाहता था, और उन्हें दयालु और प्यार करने वाले पुरुष बनाना चाहता था। मातृत्व के प्रति मेरा दृष्टिकोण हमेशा बिना शर्त प्यार के आधार पर टिका रहा है। मेरा मानना है कि हममें से प्रत्येक जो माता-पिता बनने का चुनाव करता है, वह अपने बच्चों का ऋणी होता है।”

    • TAGS
    • bollywood news
    • entertainment news
    • Karan Johar
    • Karan Johar Praises Zeenat Aman
    • Zeenat Aman
    • Zeenat Aman Family Photo
    • Zeenat Aman Instagram Account
    • Zeenat Aman Latest Post
    • Zeenat Aman Movies
    • Zeenat Aman Photos
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleदिल्ली: बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, ईमेल से मिली धमकी…
      Next articleपंजाब: खाई में ट्रैक्टर ट्रॉली गिरने से भयानक हादसा, 3 की मौत
      News Desk
      https://southblockdigital.com/
      Facebook Instagram Linkedin Twitter WhatsApp Youtube
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Privacy Policy
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      ABOUT US

      South Block Digital में, हम सूचित रहने के महत्व को समझते हैं और हम अपने पाठकों को समाचार पर संतुलित और निष्पक्ष दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

      Contact us: editorialdesk@southblockdigital.com

      FOLLOW US
      Facebook
      Instagram
      Linkedin
      Twitter
      Youtube

      Copyright © 2024 | South Block Digital | All rights reserved

      • Terms & Conditions
      • Privacy Policy