Kangana Ranaut: कंगना ने किया समलैंगिक विवाह का समर्थन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

0
386
Kangana Ranaut Statement On Same Sex Marriage

Kangana Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाली कंगना ने हाल ही में सेम सेक्स मैरिज पर अपनी राय रखी है। दरअसल, इन दिनों एक्ट्रेस हरिद्वार में हैं, जहां से उन्हें केदारनाथ की यात्रा पर भी जाना है। हरिद्वार में पूजा-अर्चना के साथ ही कंगना ने कई पत्रकारों से बातचीत भी की थी। इस दौरान जहां सेम सेक्स मैरिज को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है, वहीं कंगना ने इसे सही बताया हैं।

कंगना ने सेम सेक्स का किया सपोर्ट

कंगना से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सेम सेक्स पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि, ‘जो शादी होती है वो दिल के रिश्ते होते हैं। ये सब ही जानते हैं। जब लोगों के दिल मिल गए हैं। बाकि जो लोगों की प्रिफरेंस है, उसमें हम क्या बोल सकते हैं।’

342372891 776490923758438 4297239324736673726 n

सोशल मीडिया पर कंगना का वीडियो हुआ वायरल

कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें एक्ट्रेस सेम सेक्स मैरिज को सपोर्ट करती नजर आ रहीं हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कई यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस के वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘सिर्फ बॉलीवुड सेलेब खुलकर समलैंगिक विवाह को सपोर्ट करते हैं। वो सही मायने में उदार होते हैं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘बस आप फैंस के दिलों में ही नहीं बसतीं। ये उन बॉलीवुड सेलेब्स में से हैं, जो लोगों के सामने एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी को सपोर्ट करती हैं।’

309942894 3002935150003577 7801254537059364883 n 1

ट्वीट कर किया था सपोर्ट

हाल ही में कंगना एक ट्वीट कर लिखा था, ‘चाहे आप एक पुरुष/महिला या कुछ और हों, आपके लिंग का आपके अलावा किसी के लिए कोई महत्व नहीं है, कृपया समझें। आधुनिक दुनिया में हम अभिनेत्रियों या महिला निर्देशकों जैसे शब्दों का भी उपयोग नहीं करते हैं, हम उन्हें एक्टर और निर्देशक कहते हैं। आप दुनिया में क्या करते हैं, ये आपकी पहचान है, न कि आप बिस्तर में क्या करते हैं।’

293081475 8000006530040238 4825032508819141718 n 9

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने ‘इमरजेंसी’ (Emergency) की शूटिंग पूरी की है। फिलहाल एक्ट्रेस इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के कामों में बिजी हैं। इस फिल्म में कंगना भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन भी वह खुद कर रही हैं। वहीं फिल्म में  कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वो तमिल फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) में भी नजर आएंगी।