Kangna Ranaut: कंगना ने दिया प्रियंका के बयान पर रिएक्शन, इंस्टाग्राम पर साझा की पोस्ट

0
329
Kangana Ranaut

Kangna Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपने दिए हुए विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के दिए हुए एक इंटरव्यू पर रिक्शन दिया हैं। दरअसल प्रियंका ने कुछ दिन पहले इस बात का खुलासा किया था कि 22 सालों में कभी ऐसा नहीं हुआ जब उन्हें अपने मेल को-एक्टर के बराबर फीस मिली हो। प्रियंका ने बताया कि सिटाडेल अब तक के करियर में उनकी पहली फिल्म है जिसमें उन्हें अपने मेल को-एक्टर के बराबर फीस पे की गई।

4018 kangana ranaut priyanka chopra

कंगना ने किया रिएक्ट

बता दें कि कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर प्रियंका के इंटरव्यू पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘यह सच है कि मेरे सामने महिलाएं सिर्फ इन पैटरियारकल नॉर्म्स को पेश करती हैं… मैं पे पैरिटी के लिए लड़ने वाली पहली महिला थी और सबसे डिस्गस्टिंग बात जो मुझे फेस करनी पड़ी वो ये कि मेरे कॉन्टेम्पोरेरीज ने उन्हीं रोल्स पर मुफ्त में काम करने की पेशकश की जिसके लिए मैं नेगोशिएट कर रही थी…’ कंगना ने आगे लिखा, ‘मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि ज्यादातर ए लिस्टर्स (महिलाएं) दूसरे एहसानों की पेशकश के साथ फ्री में फिल्में करती हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि रोल्स सही लोगों तक पहुंचेंगे… और फिर वो चतुराई से आर्टिकल जारी करती हैं कि वे सबसे ज्यादा पेड वाली हैं हा हा … फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि सिर्फ मुझे मेल एक्टर्स की तरह भुगतान मिला है और किसी को नहीं… और उनके पास अब तक इस बात का दावा करने वाला कोई और नहीं है…’

Kangana Ranaut Wallpapers - Wallpaper Cave

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वही कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से कंगना डायरेक्शन की दुनिया में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के पास पाइप लाइन में भी कई फिल्में शामिल है, जिनमें साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का पार्ट 2 ‘चंद्रमुखी 2’ भी मौजूद है इस के अलावा ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ दिद्दा’ में दिखाई देंगी।